फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   62 Percent american youth are not like Trump 

अमेरिका में 62 फीसदी युवाओं को बिल्कुल पसंद नहीं हैं 'ट्रंप और ट्विटर'

Fri, 18 Jan 2019 03:55 PM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Fri, 18 Jan 2019 03:55 PM IST
विज्ञापन
62 Percent american youth are not like Trump 
डोना

अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद से ही डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका फर्स्ट का नारा लगाते आ रहे हैं। अपनी गतिविधियों से वह लोगों को बताते हैं कि वह जो कुछ भी कर रहे हैं अमेरिका के भले के लिए ही कर रहे हैं। चाहे फिर विदेशियों के लिए वीजा में मुश्किलें बढ़ाने की बात आए, चीन पर टैरिफ बढ़ाना, सीरिया से अमेरिकी सेना को वापस बुलाना हो या फिर अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर दीवार का निर्माण कराने की बात हो। 


loader

ट्रंप अकसर हर थोड़ी देर में ट्विटर पर ट्वीट भी करते रहते हैं, जिनमें से अधिकतर में अमेरिका की बात होती है। लेकिन ट्रंप की ये सब बातें युवा अमेरिकियों को लुभाने में नाकाम साबित हो रही हैं। इस बात का खुलासा एक सर्वे में हुआ है। ये सर्वे यूनिवर्सिटी आॅफ मैसाचुसेट्स लोवेल ने किया है। सर्वे के अनुसार 62 फीसदी युवा (18 से 37 साल) को ट्रंप का काम बिल्कुल पसंद नहीं है। केवल 37 फीसदी युवा ही ऐसे हैं जो ट्रंप के काम के पक्ष में हैं। ये सर्वे अमेरिका में लगे शटडाउन से पहले किया गया था। सर्वे में कहा गया है कि युवाओं को ट्रंप, ट्विटर पर ट्रंप की गतिविधियां और ट्विटर पसंद नहीं है।
 
देश के हालात शटडाउन लगने के बाद से ही बेहद खराब हैं। वहीं ट्रंप भी अपनी अमेरिका-मैक्सिको दीवार को बनाने के लिए फंड की मांग पर अड़े हुए हैं। वह किसी भी हाल में तब तक शटडाउन खत्म नहीं करना चाहते जब तक उन्हें दीवार बनाने के लिए फंड नहीं मिल जाता। डेमोक्रेट्स दीवार बनाने के बिल्कुल पक्ष में नहीं हैं। इस शटडाउन के बाद से बड़ी संख्या में लोग ट्रंप से नाराज हैं। 

उन्हें शटडाउन के समय अपना खर्च निकालने के लिए घर का सामान तक बेचना पड़ रहा है। इससे इस बात का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि शटडाउन के बाद ट्रंप को पसंद न करने वालों की संख्या में और भी इजाफा हुआ होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed