फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   62 killed in rain-related incidents in Nepal in one month

Nepal: नेपाल में प्राकृतिक आपदाओं में एक महीने में 62 लोगों की मौत, PM का अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश

Sun, 07 Jul 2024 09:27 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sun, 07 Jul 2024 09:27 PM IST
सार

Nepal: नेपाल में बीते एक महीने में प्राकृतिक आपदाओं की वजह से 62 लोगों की मौत हुई है। आगे बताया गया है कि 62 में से 34 लोगों की मौत भूस्खलन की वजह से हुई है। इसके अलावा बारिश और बाढ़ की वजह से 28 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
62 killed in rain-related incidents in Nepal in one month
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' - फोटो : ANI

विस्तार

नेपाल में आए दिन कहीं न कहीं प्राकृतिक आपदाओं से लोग जूझते रहते हैं। खासतौर पर मानसून के मौसम के दौरान पड़ोसी देश में स्थिति विकराल हो जाती है। इस बीच नेपाल के गृह मंत्रालय ने कुछ आंकड़े जारी किए हैं। गृह मंत्रालय के अनुसार बीते चार सप्ताह में नेपाल में बारिश और प्राकृतिक आपदाओं में करीब 62 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा 90 लोग घायल हो गए। गौर करने वाली बात यह है कि ये आंकड़े मानसून की शुरुआत के बाद के हैं।  

विज्ञापन


एक महीने में 62 लोगों की मौत
नेपाल के गृह मंत्रालय ने आगे जानकारी दी है कि भूस्खलन, बाढ़ और आकाशीय बिजली गिरने से 62 लोगों की मौत हुई है। आगे बताया गया है कि 62 में से 34 लोगों की मौत भूस्खलन की वजह से हुई है। इसके अलावा बारिश और बाढ़ की वजह से 28 लोगों की मौत हुई है। अधिकारियों ने बताया कि इन प्राकृतिक आपदाओं में सात लोग लापता हुए हैं। 
विज्ञापन


हजारों लोगों को विस्थापित किया गया
गृह मंत्रालय की यह रिपोर्ट बताती है कि नेपाल को आने वाले समय के लिए अभी से तैयारी कर लेनी चाहिए। दरअसल, बाढ़ और भूस्खलन की वजह से लोगों की संपत्तियों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। रिपोर्ट के अनुसार, बाढ़ की वजह से करीब 121 घर जलमग्न हो गए हैं। इसके अलावा 82 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। प्राकृतिक आपदाओं की वजह से बीते चार सप्ताह में नेपाल में कुल 1,058 घरों में रह रहे लोगों को विस्थापित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने दिए सतर्क रहने के निर्देश
उधर, प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' ने लोगों की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्धता जताई है। उन्होंने सभी विभागों को बाढ़, भूस्खलन से निपटने और प्रभावित लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। रविवार को प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' ने एक बैठक बुलाई। इसमें, सभी राज्यों के अधिकारियों को प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहे लोगों की सुरक्षा पर विशेष रूप से ध्यान देने को कहा। इसके साथ ही बचाव और राहत कार्यों को और भी ज्यादा तेज गति से बढ़ाने पर जोर दिया गया। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा सभी नागरिकों से प्राकृतिक आपदाओं के प्रति सतर्कता बरतने को कहा गया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed