फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   60 hindus forced to convert islam in sindh province pakistan video viral

पाक में नापाक हरकत: एक साथ 60 हिंदुओं को जबरन कबूल करवाया गया इस्लाम, वायरल हुआ वीडियो

Mon, 12 Jul 2021 12:12 PM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 12 Jul 2021 12:12 PM IST
सार

पाकिस्तान में हिंदुओं को प्रताड़ित करने का मामला लगातार सामने आ रहा है। सिंध प्रांत में एक साथ 60 हिंदुओं को इस्लाम धर्म कबूल करवा दिया गया है। धर्म परिवर्तन के पीछे  कुख्यात मौलवी मियां मिट्ठू और अब्दुल रऊफ निजामनी का हाथ बताया जा रहा है।

विज्ञापन
60 hindus forced to convert islam in sindh province pakistan video viral
सिंध प्रांत में धर्मांतरण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान में धर्मांतरण का मुद्दा थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सिंध प्रांत का है। यहां पर करीब 60 हिंदुओं को एक साथ इस्लाम कबूल करवाया गया है। धर्म परिवर्तन का वीडियो भी सामने आया है। सिंध प्रांत के मीरपुर और मीठी इलाके में जबरन तरीके से हिंदुओं का धर्म बदलवाया जा रहा है। हिंदुओं को बैठाकर मौलवी कलमा (इस्लाम की शपथ) पढ़ा रहा है और हिंदुओं का चेहरा उतरा हुआ है। ये वीडियो 7 जुलाई 2021 का बताया जा रहा है। पाकिस्तान के सिंध के मतली नगर समिति के अध्यक्ष अब्दुल रऊफ निजामनी ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर ये वीडियो शेयर किया है। वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि “अल्हम्दुलिल्लाह आज मेरी निगरानी में 60 लोग मुसलमान हुए हैं, इनके लिए दुआ करें।” 

विज्ञापन


धर्मांतरण कराने में मियां मिट्ठू का हाथ
बड़े पैमाने पर हुए इस धर्म परिवर्तन के पीछे सिंध के कुख्यात मौलवी मियां मिट्ठू और अब्दुल रऊफ निजामनी का हाथ बताया जा रहा है। बता दें कि मिया मिट्ठू पाकिस्तान में हिंदू लड़कियों के अपहरण और जबरन इस्लाम धर्म कबूल करवाने  के लिए कुख्यात है। इससे पहले भी मियां मिट्ठू पाकिस्तान में गरीब हिंदू लड़कियों को टारगेट कर धर्मांतरण करवा चुका है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के पक्ष में आवाज उठाने वाले डॉ वंजारा ने इसपर किया कटाक्ष
पाकिस्तान में हिंदुओं पर अत्याचार और प्रताड़ना के खिलाफ आवाज उठाते आ रहे कराची के डॉ. राजकुमार वंजारा ने एक साथ इतने लोगों के धर्म परिवर्तन पर कटाक्ष किया है। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा "सभी को बधाई, चिंता न करें पाकिस्तान बहुत जल्द सौ फीसदी मुस्लिम देश बनने जा रहा है। आज 60 हिंदू धर्मांतरित हुए। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान में अब धर्म परिवर्तन का मुद्दा आम हो गया है। धर्म परिवर्तन कराने वालों के खिलाफ यहां कोई सख्ती नहीं होती। वह दिन दूर नहीं जब यहां एक भी हिंदू नहीं बचेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed