फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   6 ISIS terrorists killed in police raid in Pakistan were planning big attack in Quetta news and updates

पाकिस्तान: पुलिस की कार्रवाई में मारे गए आईएसआई के छह आतंकी, क्वेटा में हमले की साजिश रच रहा था संगठन

Mon, 10 Jan 2022 05:46 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, क्वेटा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, क्वेटा Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 10 Jan 2022 05:46 PM IST
सार

आतंक रोधी विभाग के अधिकारी ने कहा, ‘‘इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद यह अभियान चलाया गया और इस दौरान मुठभेड़ हो गई।"

विज्ञापन
6 ISIS terrorists killed in police raid in Pakistan were planning big attack in Quetta news and updates
आतंकी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिम में स्थित क्वेटा शहर में पुलिस की एक टीम ने सोमवार को छापेमारी की। इसमें पुलिसबल ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के छह आतंकियों को मार गिराया। पाकिस्तान के आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) ने एक बयान में बताया कि शनिवार रात को ईस्टर्न बाइपास इलाके में छापा मारा गया था। उसने बताया कि आईएसआईएस समूह क्वेटा में एक बड़े हमले की साजिश रच रहा था।
विज्ञापन


सीटीडी के अधिकारी ने कहा, ‘‘इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद यह अभियान चलाया गया और इस दौरान मुठभेड़ हो गई। सीटीडी ने प्रतिबंधित संगठन के सदस्यों द्वारा ठिकाने के तौर पर इस्तेमाल किए जा रहे एक मकान से हथियार, गोला बारूद और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की।’’
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान असगर समलानी के रूप में की गई है, जिसके सिर पर 20 लाख रुपए का इनाम घोषित था। वह क्वेटा के ईस्टर्न बाइपास पर एक कब्रिस्तान के निकट अन्य आतंकवादियों के साथ मारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘वे क्वेटा में एक संवेदनशील प्रतिष्ठान पर हमला करने वाले थे। इस बारे में जानकारी मिलने पर सीटीडी का दल वहां पहुंचा और आतंकवादियों को रोका गया।’’ बयान में कहा गया कि सीटीडी के कर्मियों ने आतंकवादियों से आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन उन्होंने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी और ग्रेनेड फेंके। इसके बाद हुई मुठभेड़ में आईएसआईएस के छह सदस्य मारे गए और चार से पांच अन्य सदस्य अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए।


बयान में बताया गया है कि सीटीडी ने एक आईईडी, 200 कारतूसों के साथ तीन मशीन गन, नौ एमएम की दो पिस्तौल और उनकी 47 गोलियां, एक हथगोला और दो मोटरसाइकिल समेत अन्य सामग्री बरामद की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed