{"_id":"5d0f7e908ebc3e79fc7df98b","slug":"6-indian-personnel-arrested-in-sri-lanka-for-attempt-of-gold-smuggling","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका में सोने की तस्करी की कोशिश करने वाले छह भारतीय गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
श्रीलंका में सोने की तस्करी की कोशिश करने वाले छह भारतीय गिरफ्तार
Sun, 23 Jun 2019 06:58 PM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sun, 23 Jun 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
श्रीलंकाई अधिकारियों ने कथित रूप से 30 लाख रुपये के सोने की भारत में तस्करी की कोशिश करने वाले छह भारतीयों को गिरफ्तार किया है। रविवार को एक मीडिया रिपोर्ट में यह बात कही गई है। अधिकारियों ने कहा कि हवाई अड्डे के सीमा शुल्क अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
'डेली मिरर' के अनुसार आरोपियों को कोलंबो में भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया और उनके सामान तथा पहने हुए पतलूनों और मलाशय से सोने के बिस्कुट बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
रिपोर्ट में सीमा शुल्क प्रवक्ता और उप निदेशक सुनील जयरत्ने के हवाले से कहा गया है, 'सभी आरोपियों की उम्र 36 से 53 साल के बीच है और वह तस्करी कर सोना लेकर चेन्नई रवाना होने का प्रयास कर रहे थे और उब उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।'
विज्ञापन