Fiji Earthquake: एक बार फिर फिजी की धरती कांपी, आया 6.3 तीव्रता का जोरदार भूकंप
फिजी दक्षिण प्रशांत का एक देश है। यह 300 से अधिक द्वीपों का एक द्वीपसमूह है। एनसीएस ने बताया कि भूकंप सुबह 10 बजे के करीब आया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तुर्की और सीरिया के बाद अब फिजी की धरती कांपने की खबर आई है। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार फिजी में मंगलवार को 6.3 तीव्रता का भूकंप आया है।
बता दें, फिजी दक्षिण प्रशांत का एक देश है। यह 300 से अधिक द्वीपों का एक द्वीपसमूह है। एनसीएस ने बताया कि भूकंप सुबह 10 बजे के करीब आया था। इसका केंद्र धरती के नीचे 569 किलोमीटर की गहराई में है। फिलहाल अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सप्ताह के भीतर यह दूसरा भूकंप है। इससे पहले, गुरुवार को फिजी में रिक्टर पैमाने पर 4.3 तीव्रता का भूकंप आया था, संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने सूचित किया था। वहीं, इससे पहले तुर्की और सीरिया में 6 फरवरी को भीषण भूकंप से तबाही मची थी। इसमें 50 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई थी।