फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   55th day of war: Russia fights decisive battle for control of Donbass, bombing continues in Lviv, Ukraine

युद्ध का 55वां दिन : दोनबास पर नियंत्रण के लिए रूस ने छेड़ी निर्णायक लड़ाई, यूक्रेन के लवीव में बमबारी जारी

Wed, 20 Apr 2022 01:53 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, कीव/वाशिंगटन।
एजेंसी, कीव/वाशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 20 Apr 2022 01:53 AM IST
सार

रूस के सरेंडर के चेतावनी के बाद भी यूक्रेन के 3,000 सैनिक मैरियूपोल की स्टील फैक्टरी में डटे हुए हैं। अजोव रेजिमेंट के कमांडर डेनयस प्रोकोपेंको ने कहा, रूसी सेना अजोवस्तल स्टील वर्क्स फैक्टरी पर जानबूझकर जोरदार हमले कर रही है क्योंकि यहां पर हजारों नागरिक शरण लिए हुए हैं। इनमें बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग सभी उम्र के आम लोग शामिल हैं और बंकरों में शरण लिए हुए हैं।

विज्ञापन
55th day of war: Russia fights decisive battle for control of Donbass, bombing continues in Lviv, Ukraine
खारकीव में हालात - फोटो : twitter/KyivPost (Marcus Yam)

विस्तार

रूसी सेना ने यूक्रेन पर छेड़े युद्ध के 55वें दिन दोनबास क्षेत्र पर कब्जे के लिए निर्णायक कार्रवाई शुरू कर दी है। यूक्रेन के औद्योगिक गढ़ दोनबास पर हमले के लिए पिछले कुछ समय से रूसी सैनिक एकत्रित हो रहे थे। अब उन्होंने नियंत्रण के लिए बड़े पैमाने पर जमीनी हमले शुरू कर दिए हैं। इस बीच लवीव में भी बमबारी जारी रही।

विज्ञापन


यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूसी सेना के इस अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि इस इलाके में यूक्रेन सरकार पिछले 8 वर्षों से रूस समर्थित अलगाववादी गुटों से संघर्ष कर रही है। यूक्रेनी अफसरों ने बताया कि रूस ने दोनबास के 300 मील (480 किमी) से ज्यादा के मोर्चे पर हमले शुरू किए हैं। 
विज्ञापन


जेलेंस्की ने इसकी पुष्टि की और कहा, राजधानी कीव पर कब्जे की कोशिश नाकाम होने के बाद पूरी रूसी सेना अब दोनबास हमले पर केंद्रित है। उन्होंने संकल्प लिया, कोई फर्क नहीं पड़ता कि कितने रूसी सैनिक वहां चले गए हैं, हम लड़ेंगे और अपना बचाव करेंगे। यूक्रेन सेना के जनरल स्टाफ ने ओलेक्सी डेनिलोव ने कहा, रूस ने लुहांस्क-दोनेस्क क्षेत्रों (दोनबास के दोनों हिस्से) व जपोरिझिया में हमले बढ़ा दिए हैं, लेकिन हम हार नहीं मानेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूक्रेन को विजेता के रूप में देखना चाहता है अमेरिका
व्हाइट हाउस प्रवक्ता जेन साकी ने कहा, हमने यूक्रेन को पांच विमान सैन्य मदद के तहत भेजे हैं। इसके अलावा, अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका रूस के खिलाफ लड़ाई में यूक्रेन को एक विजेता के रूप में देखना चाहता है और पेंटागन ऐसा करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है।

कभी भी परमाणु हमला कर सकता है रूस : जेलेंस्की
55 दिन बीतने पर भी कोई बड़ी जीत हासिल न करने से बौखलाया रूस अब यूक्रेन पर कभी भी एटमी हमला कर सकता है। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यह आशंका जताई। उन्होंने पूरी दुनिया को आगाह करते हुए कहा कि यूक्रेन सीमा के पास रूस की चार परमाणु बॉम्बर उड़ते देखे गए हैं। उधर, ब्रिटेन का दावा है कि रूस टैक्सटाइल हथियार का भी इस्तेमाल कर सकता है।

3,000 यूक्रेनी सैनिक मैरियूपोल स्टील फैक्टरी में डटे
रूस के सरेंडर के चेतावनी के बाद भी यूक्रेन के 3,000 सैनिक मैरियूपोल की स्टील फैक्टरी में डटे हुए हैं। अजोव रेजिमेंट के कमांडर डेनयस प्रोकोपेंको ने कहा, रूसी सेना अजोवस्तल स्टील वर्क्स फैक्टरी पर जानबूझकर जोरदार हमले कर रही है क्योंकि यहां पर हजारों नागरिक शरण लिए हुए हैं। इनमें बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग सभी उम्र के आम लोग शामिल हैं और बंकरों में शरण लिए हुए हैं।

अब क्रेमिन्ना की गलियों में घुसी रूसी सेना
रूसी सैनिक अब लुहांस्क के क्रेमिन्ना कस्बे की गलियों तक सोमवार देर रात पहुंच गए हैं और इसके चलते बचाव अभियान असंभव हो गया है। यूक्रेनी सेना के एक अधिकारी ने बताया क्रेमिन्ना उन दो कस्बों में से एक है, जहां रूसी बल पहुंचने में सक्षम रहा। लुहांस्क क्षेत्रीय सैन्य प्रशासक सेरही हैदाई ने कहा कि कस्बे पर देर रात भारी गोलाबारी की गई, सात आवासीय इमारतों को आग लगा दी गई और ‘ओलंपस’ खेल परिसर को निशाना बनाया गया। 

रूस को ‘आतंकवाद प्रायोजक’ देशों में डालने पर विचार कर रहा अमेरिका
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अधिकारी रूस को आतंकवाद प्रायोजक देश के रूप में नामित करने पर विचार कर रहे हैं। विदेश मंत्रालय प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा, हम इसके लिए तथ्यों और कानून को बेहद करीब से देख रहे हैं। इसे प्रभावी और उपयुक्त होने पर लागू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed