फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   52nd Day Of Ukraine Russia War: 3000 soldiers Of Ukraine Died So Far, Volodymyr Zelenskyy Said 20000 Russian Soldiers Killed, Blasts Again In Many Cities

युद्ध का 52वां दिन : अब तक यूक्रेन के 3000 सैनिकों की मौत, जेलेंस्की बोले- रूस के 20 हजार सैनिक मारे गए, कई शहरों में फिर धमाके

Sun, 17 Apr 2022 02:24 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, कीव।
एजेंसी, कीव। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 17 Apr 2022 02:24 AM IST
सार

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा, कब्जा करने वालों को लगता है कि इससे उनके लिए संबंधित क्षेत्र को नियंत्रित करना आसान हो जाएगा, लेकिन वे गलत हैं। वे खुद को बेवकूफ बना रहे हैं। वहीं, कीव के बाहरी क्षेत्रों में मिले 900 से ज्यादा आम लोगों के शवों के संदर्भ में पुलिस ने बताया कि अधिकांश को गोली मारी गई है। यूक्रेन के शीर्ष अधिकारी अगले सप्ताह वाशिंगटन में होने वाली अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक की बैठक में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
52nd Day Of Ukraine Russia War: 3000 soldiers Of Ukraine Died So Far, Volodymyr Zelenskyy Said 20000 Russian Soldiers Killed, Blasts Again In Many Cities
यूक्रेन में हालात - फोटो : ट्विटर

विस्तार

यूक्रेन युद्ध के 52वें दिन यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूसी हमले के बाद से अब तक हमारे 3,000 सैनिकों की मौत हो चुकी है। जबकि रूस के 19,000 से 20,000 सैनिक मारे जा चुके हैं। यूक्रेन ने पहली बार अपने सैनिकों की मौत की जानकारी दी है। इस बीच, रूसी सेना ने कीव और पश्चिमी शहर लवीव में शनिवार को फिर कई धमाके किए।

विज्ञापन


जेलेंस्की ने आशंका जताई है कि रूस परमाणु युद्ध छेड़ सकता है। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने हताहतों या नुकसान का तत्काल कोई विवरण नहीं दिया है। इससे पहले मॉस्को ने पिछले माह कहा था कि उसके 1,351 सैनिक मारे गए हैं और 3,825 सैनिक घायल हुए हैं। पश्चिमी देशों का अनुमान है कि रूस के कई हजार सैनिक इस लड़ाई में मारे गए और घायल हुए हैं।
विज्ञापन


सीएनएन को दिए एक साक्षात्कार में जेलेंस्की ने बताया कि इस जंग में यूक्रेन के 10 हजार से ज्यादा सैनिक घायल हुए हैं। इस बीच, शनिवार को कीव के मेयर विताली क्लित्शको ने बताया कि कीव के पूर्वी इलाके दार्नित्स्की में धमाके हुए हैं। यहां राहत और बचाव दल पहुंच गया है और पीड़ितों को खोजा जा रहा है। रूसी सेना ने शुक्रवार देर रात किवोरोहराद क्षेत्र में एक एयरफील्ड को भी निशाना बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुसीबत में है मैरियूपोल शहर
पूर्वी यूक्रेन में जारी संघर्ष के बीच 2,800 आम लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। इस बीच, यूक्रेन की सरकार ने रूस पर टीयू-22 एम3 सुपरसोनिक बॉम्बर विमान के इस्तेमाल का आरोप लगाया है। मैरियूपोल पर बम बरसाने के लिए इस विमान का इस्तेमाल किया गया है। क्षेत्रीय गवर्नर ओलेह सिनेहुबोव के अनुसार, खारकीव में एक आवासीय इलाके पर गोलाबारी में सात महीने के एक शिशु सहित सात लोगों की मौत हो गई और 34 अन्य घायल हो गए।

कई शहरों पर बमबारी
यूक्रेन के पूर्वी लुहांस्क क्षेत्र में पोपासना और रूबीझने पर भी रूसी बमबारी जारी है। क्षेत्रीय अभियोजन कार्यालय के मुताबिक, पूर्वी यूक्रेन के खारकीव पर हुई गोलीबारी में 10 लोग मारे गए हैं। यहां 35 लोग घायल भी हुए हैं। सेवेरोदोनेत्स्क शहर को भी रूसी हमले में बहुत नुकसान पहुंचा है। सैन्य प्रशासन के प्रमुख ने बताया, 70 फीसदी शहर तबाह हो गया है। शहर की प्रमुख सड़कें बुरी तरह टूट गई हैं और यहां पानी की सप्लाई भी बंद हो गई है।

रूस ने ब्रिटिश पीएम जॉनसन, वित्तमंत्री ऋषि सुनक और गृहमंत्री प्रीति पटेल की यात्रा पर लगाए प्रतिबंध
रूस ने शनिवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन समेत कई शीर्ष कैबिनेट मंत्रियों और राजनेताओं के रूसी आगमन पर प्रतिबंध लगा दिया है। मॉस्को से जारी स्टॉप लिस्ट में 13 ब्रिटिश राजनेताओं की पूरी सूची है जिसमें भारतीय मूल के वित्तमंत्री ऋषि सुनक और गृहमंत्री प्रीति पटेश शामिल हैं।

रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा, यह कदम रूस को अंतरराष्ट्रीय रूप से अलग-थलग करने, हमारे देश के लिए बाधाएं पैदा करने और घरेलू अर्थव्यवस्था का गला घोंटने के मकसद से ब्रिटेन की ओर से चलाए गए बेलगाम सूचना और राजनीतिक अभियान के जवाब में लगाया गया है। रूस ने ब्रिटेन के जिन लोगों पर प्रतिबंध लगाया है उनमें उप प्रधानमंत्री डोमिनिक राब, विदेश मंत्री लिज ट्रस, रक्षामंत्री बेन वालेस और पूर्व प्रधानमंत्री थिरेसा में भी शामिल हैं। हाल ही में ब्रिटेन ने भी रूस के शीर्ष अधिकारियों पर ऐसे ही प्रतिबंध लगाए थे।

रूस ने नए सिरे से शुरू की तैयारी
काला सागर में रूसी युद्धपोत मस्कवा के क्षतिग्रस्त होकर डूबने से भड़के मॉस्को ने कीव पर नए सिरे से मिसाइल हमले की धमकी दी है। रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनको ने कहा, कीव पर दागी जाने वाली मिसाइलों की संख्या और क्षमता बढ़ाई जाएगी।

खुद को बेवकूफ बना रहे रूसी सैनिक : जेलेंस्की
यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा, कब्जा करने वालों को लगता है कि इससे उनके लिए संबंधित क्षेत्र को नियंत्रित करना आसान हो जाएगा, लेकिन वे गलत हैं। वे खुद को बेवकूफ बना रहे हैं। वहीं, कीव के बाहरी क्षेत्रों में मिले 900 से ज्यादा आम लोगों के शवों के संदर्भ में पुलिस ने बताया कि अधिकांश को गोली मारी गई है।

शीर्ष यूक्रेनी अफसर लेंगे आईएमएफ औक विश्व बैंक की बैठक में हिस्सा
यूक्रेन के शीर्ष अधिकारी अगले सप्ताह वाशिंगटन में होने वाली अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक की बैठक में हिस्सा लेंगे। इन बैठकों में यूक्रेन पर रूसी हमले और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर इसके असर की चर्चा की जाएगी। अभी बैठक की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed