फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   51 people died by pilot cigarette smoking in Nepal Plane accident

नेपाल विमान हादसे में पायलट के सिगरेट पीने से गई 51 की जान

Tue, 29 Jan 2019 06:11 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Tue, 29 Jan 2019 06:11 AM IST
विज्ञापन
51 people died by pilot cigarette smoking in Nepal Plane accident
सांकेतिक तस्वीर

पिछले साल मार्च में यूएस-बांग्ला एयरलाइन बॉम्बार्डियर यूबीजी-211 विमान  के हादसे का शिकार होने की वजह अब जाकर सामने आई है। जांच समिति ने पाया कि कॉकपिट के अंदर पायलट के धूम्रपान करने की वजह से विमान हादसा हुआ, जिसके चलते विमान में सवार 51 लोगों की दर्दनाम मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


अधिकारी पहले यह तय नहीं कर पा रहे थे कि क्या वास्तव में दुर्घटना की वजह सुरक्षा उपायों की अनदेखी के चलते हुए या उस फिर वक्त की परिस्थितियों के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि अब जो रिपोर्ट जारी हुई है उसके अनुसार दुर्घटना क्रू सदस्य की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ पाया गया। इस हादसे में अधिकांश नागरिकों की मौत सिर में चोट लगने की वजह से हुई थी जबकि कुछ लोगों की मौत जलने के कारण भी हुई। जांच समिति ने इस विमान दुर्घटना के लिए हवाई अड्डा और क्रू सदस्य को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन


कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर डाटा से पता चला कि उस वक्त टर्मिनल, क्रू और एयर ट्रैफिक कंट्रोलर के बीच संचार में दिक्कत आई थी। डाटा में पायलट के धूम्रपान करने की घटना दर्ज हुई है। जांच रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी की नीति उड़ान के वक्त नो स्मोकिंग की है, लेकिन नियमों को नजरअंदाज कर पायलट को सिगरेट ले जाने दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed