फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   51 civilians and 18 Security personnel died in protest in Nigeria

नाइजीरिया: 51 आम नागरिकों और 18 सुरक्षा कर्मियों की मौत

Sun, 25 Oct 2020 01:48 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लागोस।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लागोस। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 25 Oct 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
51 civilians and 18 Security personnel died in protest in Nigeria
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

नाइजीरिया में पुलिस की बर्बरता के खिलाफ कई दिनों तक शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के बाद भड़की हिंसा में कम से कम 51 आम नागरिकों और 18 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई।

विज्ञापन


नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदू बुहारी ने इस बात की पुष्टि करते हुए हिंसा के लिए ‘उपद्रव’ को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा, सुरक्षा बलों ने बहुत ही संयम से काम लिया। राष्ट्रपति की टिप्पणियों के बाद अफ्रीका के इस सबसे बड़ी जनसंख्या वाले देश में तनाव और बढ़ सकता है।
विज्ञापन



मानवाधिकार संगठन ‘एमनेस्टी इंटरनेशनल’ ने कहा कि सैनिकों ने मंगलवार रात गोलियां चलाईं और इसमें कम से कम 12 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई। इस घटना की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुहारी ने एक बयान में कहा कि बृहस्पतिवार तक ‘दंगाइयों’ ने 11 पुलिसकर्मियों और सात सैनिकों की हत्या की और ‘अशांति का यह दौर’ थमा नहीं है। उन्होंने कहा कि अन्य 37 आम नागरिक घायल हो गए हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि सही इरादे से शुरू हुए प्रदर्शन पर उपद्रवियों का कब्जा हो गया है। हालांकि, उनके इस बयान पर कई लोगों ने निराशा जाहिर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed