{"_id":"5d40a8a08ebc3e6d0954ff59","slug":"500-indian-sikhs-arrive-in-pakistan-for-guru-nanak-dev-s-550th-birth-anniversary","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु नानक देव की 550वीं जयंती के लिए 500 भारतीय सिख पाकिस्तान पहुंचे ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
गुरु नानक देव की 550वीं जयंती के लिए 500 भारतीय सिख पाकिस्तान पहुंचे
Wed, 31 Jul 2019 01:59 AM IST
Nilesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
Published by: Nilesh Kumar
Updated Wed, 31 Jul 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव की 550वीं जयंती मनाने के लिए 500 भारतीय सिख मंगलवार को पाकिस्तान पहुंचे। हालांकि भारतीय सिखों के आगमन को लेकर किसी को कुछ पता नहीं था। यहां तक कि देश में अल्पसंख्यकों के पवित्र स्थलों की देखभाल करने वाले इवैक्यू ट्रस्ट प्रोपर्टी बोर्ड और पाकिस्तान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को भी इमरान सरकार ने उनके आगमन को लेकर जानकारी नहीं दी थी।
विज्ञापन
इतना ही नहीं सिखों के आगमन को कवर करने के लिए पाकिस्तानी मीडिया को भी आमंत्रित नहीं किया गया था। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने बाद में सिखों के आगमन की पुष्टि की लेकिन यह नहीं बताया कि वे निर्माणाधीन करतारपुर गलियारे से आए या वाघा सीमा से होकर। बहरहाल, सूत्रों ने बताया कि भारतीय सिख वाघा सीमा के जरिए पहुंचे हैं।
विज्ञापन
सभी सिख श्रद्धालु गुरु नानक देव की 550वीं जयंती पर कार्यक्रम में शरीक होंगे। स्थानीय खबरों के अनुसार, गुरु नानक देव की जयंती पर यहां भी धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
विज्ञापन