फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   5 killed in fresh clashes between radical Islamist party supporters and police in Pakistan Latest News Update

पाकिस्तान: फ्रांस के राजदूत को निकालने की मांग पर इमरान सरकार के खिलाफ तहरीक-ए-लब्बैक का प्रदर्शन, पांच की मौत

Wed, 27 Oct 2021 09:33 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 27 Oct 2021 09:33 PM IST
सार

मांगों पर विचार न किए जाने के बाद इन प्रदर्शनकारियों ने बुधवार को इस्लामाबाद कूच करने का फैसला किया। हालांकि, इस दौरान पुलिस ने जब उपद्रवियों को रोकने की कोशिश की, तो दोनों के बीच जबरदस्त झड़प हुई। इसी दौरान पांच लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
5 killed in fresh clashes between radical Islamist party supporters and police in Pakistan Latest News Update
पाकिस्तान पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : social Media

विस्तार

पाकिस्तान की इमरान खान सरकार पर कट्टरपंथी संगठनों का दबाव बढ़ता जा रहा है। फ्रांस के राजदूत को देश से निकालने की मांग के साथ बुधवार को तहरीक-ए-लब्बैक पार्टी ने पंजाब प्रांत में पीटीआई सरकार खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किए। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं की पुलिस से भिड़ंत हो गई, जिसमें अब तक पांच लोगों के मारे जाने की खबर है। 

विज्ञापन


दरअसल, तहरीक-ए-लब्बैक ने इमरान सरकार के सामने दो शर्तें रखी हैं। पहली अपनी पार्टी के अध्यक्ष साद रिजवी को रिहा करने की, जबकि दूसरी मांग फ्रांस के राजदूत को वापस भेजने से जुड़ी है। कई बार डेडलाइन दिए जाने के बावजूद पीएम इमरान ने टीएलपी की यह मांग नहीं मानी है। इसी के विरोध में टीएलपी के करीब 10 हजार समर्थक पंजाब के मुरीदके और गुजरानवाला में पिछले तीन दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन


मांगों पर विचार न किए जाने के बाद इन प्रदर्शनकारियों ने बुधवार को इस्लामाबाद कूच करने का फैसला किया और 10 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं ने इस्लामाबाद की ओर मार्च शुरू कर दिया। टीएलपी के समर्थक पिछले तीन दिनों से जीटी रोड पर मुरीदके और गुजरांवाला के बीच डेरा डाले हुए थे। टीएलपी के संस्थापक दिवंगत खादिम रिजवी के बेटे साद रिजवी को पंजाब सरकार ने अप्रैल से सार्वजनिक व्यवस्था के तहत हिरासत में लिया है। टीएलपी समर्थक साद रिजवी की रिहाई की मांग कर रहे हैं। टीएलपी ने सरकार को अपनी मांगों को पूरा करने के लिए दो दिन का समय दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े। इसके बाद यहां झड़पें शुरू हो गईं। इसमें पुलिसकर्मियों सहित दर्जनों टीएलपी कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। पंजाब के मुरीदके से गुजरांवाला इलाकों तक सेलफोन और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि झड़पों में दर्जनों पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं, जबकि एक की मौत हो गई है। वहीं, टीएलपी प्रवक्ता का कहना है कि पुलिस की गोलीबारी में उसके कम से कम चार कार्यकर्ता मारे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed