{"_id":"65f90f584a3df0ed9405f756","slug":"5-4-magnitude-quake-hits-pakistan-s-balochistan-province-news-and-updates-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Earthquake: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में कांपी धरती, 5.4 की तीव्रता, क्वेटा रहा भूकंप का केंद्र","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Earthquake: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में कांपी धरती, 5.4 की तीव्रता, क्वेटा रहा भूकंप का केंद्र
Tue, 19 Mar 2024 09:36 AM IST
काव्या मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Tue, 19 Mar 2024 09:36 AM IST
सार
जानकारी के अनुसार, भूकंप के झटके राजधानी क्वेटा, नोशकी, चागी, चमन, किला अब्दुल्ला, दलबदीन, पिशिन और प्रांत के कुछ अन्य इलाकों में महसूस किए गए।
विज्ञापन
earthquake new
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। मंगलवार को यह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि भूकंप के झटके इतने तेज नहीं थे, जिसकी वजह से कई लोगों को इसका पता भी नहीं चल सका। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.4 मापी गई। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
यहां भी महसूस किए गए झटके
मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि भूकंप का केंद्र क्वेटा के 150 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में 35 किलोमीटर की गहराई में था। जानकारी के अनुसार, भूकंप के झटके राजधानी क्वेटा, नोशकी, चागी, चमन, किला अब्दुल्ला, दलबदीन, पिशिन और प्रांत के कुछ अन्य इलाकों में महसूस किए गए।
विज्ञापन
हताहत होने की जानकारी नहीं
पाकिस्तान मौसम विभाग ने कहा कि भूकंप के झटके पाकिस्तान-ईरान सीमावर्ती इलाकों में भी महसूस किए गए। फिलहाल, किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।
पहले आ चुके हैं कई शक्तिशाली भूकंप
बलूचिस्तान प्रांत में पूर्व में कई शक्तिशाली भूकंप आ चुके हैं, जिसमें लोगों की जान जा चुकी है। वहीं इमारतें और मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। बलूचिस्तान के हरनाई क्षेत्र में अक्टूबर 2021 में आए भूकंप में 40 लोगों की मौत हो गई थी और 300 अन्य घायल हुए थे।
विज्ञापन
सितंबर 2013 में बलूचिस्तान के कई इलाकों में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था, जिससे कम से कम 348 लोगों की मौत हो गई थी। अवारान और केच जिलों में 300,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए थे।
जबकि इस घटना केदो दिन बाद 6.8 तीव्रता का एक और शक्तिशाली भूकंप अवारान जिले और अन्य क्षेत्रों में आया था, जिसमें सात लोग मारे गए थे और कई घायल हो गए थे।