फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   434 terror attacks in Pak, 323 soldiers killed in six months

Pakistan: पाकिस्तान के लिए भस्मासुर बना आतंकवाद, छह माह में 434 हमले, 323 जवान खोए

Sat, 30 Jul 2022 02:33 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 30 Jul 2022 02:33 PM IST
सार

रिपोर्ट के अनुसार खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा बलों पर सबसे ज्यादा आतंकी हमले हुए। चालू वित्त वर्ष के पहले छह माहों में लगभग 247 हमले हुए। 

विज्ञापन
434 terror attacks in Pak, 323 soldiers killed in six months
पाक आर्मी - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान में सुरक्षा का बुरा हाल है। इस साल के पहले छह माहों में ही सुरक्षा बलों पर 434 आतंकवादी हमले हो चुके हैं। इनमें कम से कम 323 सैनिकों की जान चली गई। 

विज्ञापन

पाकिस्तानी अखबार 'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' के अनुसार पाक गृह मंत्रालय द्वारा संसद के ऊपरी सदन में पेश एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है। रिपोर्ट के अनुसार खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा बलों पर सबसे ज्यादा आतंकी हमले हुए। चालू वित्त वर्ष के पहले छह माहों में लगभग 247 हमले हुए। इसी तरह बलोचिस्तान में छह माह में 171 आतंकी हमले हुए और सिंध में 12। हालांकि, पंजाब प्रांत में कम हमले हुए। इस राज्य में मात्र एक आतंकी हमला हुआ, जबकि राजधानी इस्लामाबाद में तीन हमले हुए। 
विज्ञापन


हमलों में 718 घायल हुए
पाक संसद में पेश रिपोर्ट में कहा गया है कि सुरक्षा बलों पर हुए हमलों में सुरक्षा बलों और अन्य संस्थानों के कम से कम 323 जवान शहीद हो गए। इस बीच, 718 सैनिक और सुरक्षा बलों और अन्य संगठनों के अधिकारी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शांति वार्ता विफल रही
इस बीच, पाकिस्तानी उलमा का एक प्रतिनिधिमंडल प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) को पाकिस्तानी वार्ताकारों के साथ शांति वार्ता में अपना रुख नरम करने के लिए मनाने में विफल रहा। दरअसल, शेख-उल-इस्लाम मुफ्ती तकी उस्मानी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को सी-130 विमान में काबुल के लिए उड़ान भरी थी। टीटीपी नेतृत्व को अपने रुख में नरमी लाने के लिए अंतिम प्रयास करने के लिए बुधवार तक काबुल में रुकना था।


उलेमा प्रतिनिधिमंडल के एक सूत्र ने बताया कि टीटीपी नेतृत्व ने धैर्यपूर्वक उनकी बात सुनी, लेकिन उनकी मांगों पर ध्यान देने से इनकार कर दिया। इस बीच, पाकिस्तान सरकार टीटीपी के साथ बातचीत करके शांति लाने की कोशिश कर रही है और समूह ने युद्धविराम की भी घोषणा की लेकिन उसके अलग-अलग गुट सुरक्षा बलों को निशाना बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed