{"_id":"5bc1c9aebdec2269351db4c0","slug":"41-died-due-to-river-ebullition-in-east-uganda","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वी युगांडा: नदी में उफान के कारण 41 की मौत, कई लापता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पूर्वी युगांडा: नदी में उफान के कारण 41 की मौत, कई लापता
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 13 Oct 2018 04:02 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
पूर्वी युगांडा में एक नदी उफान पर आ गई। जिसके कारण करीब 41 लोगों की मौत हो गई है। आपदा अधिकारियों और जीवित बचे लोगों ने बताया कि पानी और नदी के साथ मिट्टी और पत्थर भी भहकर घरों तक आ गए।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
यहां पूर्वी बुडुडा जिले में एक दिन पहले आई आपदा में जीवित बचे लोगों और पीड़ितों को बचाने के लिए बचाव दल शुक्रवार देर रात तक काम में जुटा रहा।
आपदा के बाद से कई लोग लापता भी हैं। लेकिन इनकी संख्या कितनी है इस बारे में अभी कुछ पता नहीं चला है। मामले में राहत, आपदा तैयारी और शरणार्थी मामलों के मंत्री हिलरी ओनेक ने कहा, '41 लोगों की जान गई है लेकिन बचावकर्मी अब भी तलाश करने के काम में लगे हुए हैं। वे नदी तल क्षेत्र में अन्य शवों को ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं।'
ओनेक ने बताया कि अभी तक 38 शव बरामद किये गये हैं। अलग-अलग अंग भी मिले हैं जिससे लगता है कि ये तीन और लोगों के हो सकते हैं। प्राकृतिक आपदा और संघर्ष से उबरने में समुदायों की मदद करने वाले एक संगठन के निदेशक नथान तुमुहमये ने बताया कि चार से पांच गांवों के प्रभावित होने की आशंका है।