{"_id":"5fdce2688ebc3e3c87151e45","slug":"40-women-together-file-case-against-adult-website-pornhub","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 महिलाओं ने एडल्ट वेबसाइट पॉर्नहब के खिलाफ किया केस, जानिए क्या है मामला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
40 महिलाओं ने एडल्ट वेबसाइट पॉर्नहब के खिलाफ किया केस, जानिए क्या है मामला
Sat, 19 Dec 2020 01:39 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 19 Dec 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अश्लील वेबसाइट पॉर्नहब के खिलाफ एक साथ 40 महिलाओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए मामले दर्ज करवाए हैं। महिलाओं का आरोप है कि इस वेबसाइट ने सेक्स ट्रैफिक ऑपरेशन के जरिए गलत तरीके से काफी मुनाफा कमाया है। बिना उनकी सहमति के व्यक्तिगत फोटो और वीडियो इंटरनेट पर अपलोड कर दिए गए जो कि गैरकानूनी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कुछ ही दिनों पहले इस साइट पर चाइल्ड सेक्स एब्यूज और दुष्कर्म के वीडियो अपलोड करने के आरोप लगे थे और इसकी जांच चल रही है।
जानकारी के मुताबिक, पॉर्नहब की पैरेंट कंपनी माइंडगीक पर 40 महिलाओं ने 4 करोड़ डॉलर का मुकदमा दायर किया है। इन महिलाओं ने आरोप लगाया है कि वे पॉर्नहब की साझेदार कंपनी 'गर्ल्स डू पॉर्न' की शिकार हुईं हैं। महिलाओं ने आरोप लगाया है कि पॉर्नहब सालों तक गर्ल्स डू पॉर्न के साथ व्यवसाय करता रहा। जबकि, कंपनी को इस बात की जानकारी थी की 'गर्ल्स डू पॉर्न' गैर कानूनी गतिविधियों में शामिल है।
विज्ञापन
पीड़िताओं ने आरोप लगाया है कि पॉर्नहब की पैरेंट कंपनी माइंडगीक को 2009 से ही 'गर्ल्स डू पॉर्न' की गैरकानूनी कामों की जानकारी थी लेकिन वह अनदेखा कर रही थी। 2016 आते आते कई पीड़िताओं ने आगे आकर कहा कि कंपनी धोखा देकर सहमति हासिल कर फोटो औरवीडियो शूट करती है।
विज्ञापन
महिलाओं ने कहा को कंपनी ने हमारी याचिका को भी नजरअंदाज करती रही। इस मामले में अब महिलाओं ने अदालत से न्याय की उम्मीद लगाई है।