{"_id":"674a44e0eef836aa4f09d145","slug":"40-palestinian-civilians-killed-in-israeli-attack-gaza-health-department-confirmed-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel-Hamas War: इस्राइली हमले में 40 फलस्तीनी नागरिकों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने की पुष्टि","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel-Hamas War: इस्राइली हमले में 40 फलस्तीनी नागरिकों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने की पुष्टि
Sat, 30 Nov 2024 04:19 AM IST
शुभम कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काहिरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काहिरा
Published by: शुभम कुमार
Updated Sat, 30 Nov 2024 04:19 AM IST
सार
फलस्तीनी नागरिक आपातकालीन सेवा ने कहा कि उनकी टीम अपने घरों में फंसे निवासियों की मदद करने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं। सड़क पर पड़े शवों को कंबल या सफेद कफन से ढक कर स्ट्रेचर से लाया जा रहा है।
विज्ञापन
गाजा में हमला (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइली सैन्य हमलों में गाजा पट्टी में 40 फलस्तीनी नागरिक मारे गए हैं। इनमें से अधिकांश नुसेरात शिविर में रहने वाले थे। फलस्तीनी स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि 19 शव बरामद कर लिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि इस्राइली सेना गुरुवार देर रात से हमला कर रही है। शुक्रवार को भी गाजा के पश्चिमी क्षेत्र में कुछ इस्राइली टैंकों को सक्रिय देखा गया। दूसरी तरफ, अमेरिका ने एक बार फिर कहा कि वह युद्ध विराम के लिए दोबारा प्रयास करेंगे।
फलस्तीनी नागरिक आपातकालीन सेवा ने कहा कि उनकी टीम अपने घरों में फंसे निवासियों की मदद करने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं। सड़क पर पड़े शवों को कंबल या सफेद कफन से ढक कर स्ट्रेचर से लाया जा रहा है। इसके साथ ही कमल अदवान अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि इस्राइली हमले में कमल अदवान अस्पताल में गहन चिकित्सा इकाई के प्रमुख अहमद अल-कहलौत की मौत हो गई। चिकित्सा अधिकारियों ने कि अल-कहलौत की मौत अस्पताल के गेट से गुजरते समय ड्रोन से दागी गई मिसाइल से हुई।
गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी
गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सप्ताह की शुरुआत में अस्पताल के निदेशक और 12 अन्य चिकित्सक कर्मियों की मौत हो चुकी है। फिलहाल इस्राइली सेना की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई है। कमाल अदवान अस्पताल गाजा पट्टी के उत्तरी छोर पर स्थित तीन प्रमुख अस्पतालों में से एक है, जो अब चिकित्सा, ईंधन और खाद्य आपूर्ति की कमी के कारण मुश्किल से जूझ रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि इसके अधिकांश चिकित्सा कर्मचारियों को या तो हिरासत में ले लिया गया है या इस्राइली सेना ने उन्हें निकाल दिया है।