{"_id":"5e47ed328ebc3ee61845d05d","slug":"40-killed-including-nine-soldiers-in-serial-attacks-in-mali","type":"story","status":"publish","title_hn":"माली में सिलसिलेवार हमलों में नौ सैनिकों समेत 40 लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
माली में सिलसिलेवार हमलों में नौ सैनिकों समेत 40 लोगों की मौत
Sat, 15 Feb 2020 06:45 PM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 15 Feb 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
माली में हमला (file photo)
- फोटो : Twitter
माली के मध्यवर्ती प्रांत में एक के बाद एक कई हमले हुए। इनमें 40 लोगों की मौत हो गई जिनमें से अधिकांश अशांत क्षेत्र में नस्ली हिंसा के चलते हुईं। सरकारी सूत्रों ने बताया कि इनमें से 31 लोग ओगोसागो गांव में शुक्रवार देर रात हुए हमले में मारे गए जहां फुलानी समुदाय का बाहुल्य है।
विज्ञापन
इस गांव को प्रमुख अली उस्मान बरी के मुताबिक करीब 30 बंदूकधारियों ने इस हमले को अंजाम दिया। इससे पहले भी ओगोसागो गांव में पिछले साल मार्च में हुए नरसंहार में 160 लोग मारे गए थे। मौजूदा हमले में झोपड़ियों, फसलों और मवेशियों को आग लगा दी गई। कई मवेशियों को लूट लिया गया।
विज्ञापन
बरी ने इस हमले के लिए डोगोन शिकारी समूह को जिम्मेदार ठहराया। इससे पहले स्थानीय सरकार के अधिकारी ने कहा था कि 28 लोग लापता हैं। अधिकारी और गांव के प्रमुख ने कहा कि इलाके से सैनिकों को वापस ले लेने के बाद हमलावर कई घंटे तक यहां घूमते रहे।
विज्ञापन
इसके अलावा मध्य गावों इलाके में घात लगाकर किए गए हमले में माली के आठ सैनिक मारे गए और चार अन्य घायल हो गए। इसके अलावा मध्य माली के मोंडोरो में सेना के शिविर पर हुए हमले में एक अन्य सैनिक की भी मौत हो गई।