फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   4 Indian nationals including an infant lost their lives at the Canada US border

दुखद हादसा: अमेरिका-कनाडा बोर्डर पर 4 भारतीयों के शव मिले, मानव तस्करी की आशंका, जयशंकर ने जताया दुख

Fri, 21 Jan 2022 08:07 PM IST
सुभाष कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉन्ट्रियल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉन्ट्रियल Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 21 Jan 2022 08:07 PM IST
सार

तलाशी अभियान में इस परिवार के शव कनाडा की ओर मिले, जो कि अमेरिकी सीमा से केवल 9 से 12 मीटर की दूरी पर थे।

विज्ञापन
4 Indian nationals including an infant lost their lives at the Canada US border
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social media

विस्तार

मीडिया रिपोर्टों में अमेरिका से लगती कनाडा की सीमा पर एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां भीषण सर्दी के कारण बर्फीले तूफान के बीच एक ही परिवार के चार शव मिले हैं जिनमें एक बच्चा और एक किशोर शामिल हैं। इन सभी के भारतीय होने की संभावना जताई गई है। बताया गया कि मानव तस्करी अभियान के दौरान इन लोगों की मौत कड़ाके की ठंड के संपर्क में आने से हुई।

विज्ञापन

मैनिटोबा रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) ने बताया कि चार लोगों के शव, एमर्सन के पास अमेरिका/कनाडा सीमा के कनाडाई हिस्से में पाए गए। इनमें दो वयस्क, एक किशोर व एक शिशु शामिल है। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि मृतकों को भारत का एक परिवार माना जा रहा है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये लोग अमेरिका में घुसने की कोशिश कर रहे थे। आरसीएमपी की सहायक आयुक्त जेन मैकलेची ने पत्रकारों से कहा, मैं जो बताने जा रही हूं वह सुनने में बहुत मुश्किल और पूरी तरह एक दिल दहलाने वाली त्रासदी है। उन्होंने बताया कि इन चारों के शव बर्फीले तूफान और अंधकार के बीच ठंड से जम गए, जिनकी पहचान की जा रही है। एक दिन पूर्व इसी रास्ते से 47 वर्षीय एक शख्स को मानव तस्करी के आरोप में अमेरिकी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसके साथ बिना दस्तावेज के दो भारतीय भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनाडा में भारतीय उच्चायुक्त की ओर से भी हुई पुष्टि
कनाडा में भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने मृतकों की राष्ट्रीयता की पुष्टि करते हुए इस घटना को एक गंभीर त्रासदी बताया। बिसारिया ने एक ट्वीट में कहा कि यह एक गंभीर त्रासदी है। टोरंटो स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास से एक भारतीय कांसुलर टीम आज समन्वय और मदद करने के लिए मैनिटोबा की यात्रा कर रही है। हम इन परेशान करने वाली घटनाओं की जांच के लिए कनाडा के अधिकारियों के साथ काम करेंगे।

11 घंटे से भी ज्यादा समय से चल रहा था परिवार भारत से बिना दस्तावेज कई नागरिक कनाडा होते हुए अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करते हैं। यह मार्ग काफी दुर्गम है और मौसम की विभीषिका से भी दो चार होना पड़ता है। यहां मानव तस्कर रकम लेकर इन्हें अमेरिका में दाखिल कराते हैं। मौजूदा घटना को भी इसी संदर्भ से जोड़ा जा रहा है। अनुमान जताया गया है कि यह परिवार 11 घंटे से भी ज्यादा समय से चल रहा था। बैग में मिले कपड़े, डायपर और खिलौना अमेरिकी पुलिस ने एक दिन पूर्व जिस मानव तस्कर को गिरफ्तार किया था उसने बताया था कि वह चार लोगों के परिवार को ले जा रहा था लेकिन यह परिवार रास्ते में ही अलग हो गया। गिरफ्तार शख्स के पास उनका एक बैग था जिसमें कपड़े, एक डायपर और एक खिलौना तथा बच्चों के सामान थे। कनाडा के जन सुरक्षा मंत्रालय ने इन चारों की मौत पर दुख जताया है।


विदेश मंत्री जयशंकर ने जताया दुख
पूरे मामले पर भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका-कनाडा सीमा पर 4 भारतीय नागरिकों की मौत की खबर से स्तब्ध हूं। अमेरिका और कनाडा में हमारे राजदूतों से मामले पर तत्काल जवाब देने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed