फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   38 suspected terrorists arrested in Punjab province of Pakistan mostly belonging to the ISIS and TTP

Pakistan: भारत के खिलाफ आतंकी भेज रहे पाकिस्तान का दिखावा, पंजाब प्रांत से 38 आतंकवादियों की गिरफ्तारी का दावा

Sat, 27 Jul 2024 01:55 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 27 Jul 2024 01:55 PM IST
सार

पुलिस ने शनिवार को बताया कि इस सप्ताह पुलिस ने खुफिया सूचनाओं के आधार पर पंजाब के विभिन्न जिलों में अभियान चलाया तथा आईएसआईएस, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान व अन्य संगठनों से जुड़े संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया।
 

विज्ञापन
38 suspected terrorists arrested in Punjab province of Pakistan mostly belonging to the ISIS and TTP
पंजाब प्रांत से आतंकवादी गिरफ्तार - फोटो : ISTOCK

विस्तार

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की। उसका दावा है कि इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस), टीटीपी और अन्य प्रतिबंधित संगठनों के 38 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार कर एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है। 

विज्ञापन


पंजाब के विभिन्न जिलों में अभियान चलाया
पुलिस ने शनिवार को बताया कि इस सप्ताह पुलिस ने खुफिया सूचनाओं के आधार पर पंजाब के विभिन्न जिलों में अभियान चलाया तथा आईएसआईएस, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) व अन्य संगठनों से जुड़े संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


इन लोगों को किया गिरफ्तार
पंजाब पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) ने शनिवार को कहा कि उसने पंजाब में पिछले हफ्ते 2,500 से अधिक तलाशी अभियान चलाए और लोधरान, रहीम यार खान एवं बहावलपुर से 38 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। सीटीडी ने आगे बताया कि आईएसआईएस और टीटीपी से जुड़े जिन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है, उनमें फहीम, वहीद, सऊद, ताहिर, सुभान, शाहिद, उमर अयाज और रहमान गुल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिबंधित टीटीपी आतंकवादी समूह पूरे देश में शरिया कानून लागू करने के लिए पाकिस्तान में लड़ रहा है। आतंकवाद रोधी विभाग ने बताया कि इनके कब्जे से विस्फोटक, एक हथगोला, 29 डेटोनेटर, 50 फुट तक फ्यूज वायर, हथियार और गोलियां बरामद की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed