{"_id":"5e5841728ebc3ef3ed51da8d","slug":"37500-indians-got-uk-student-visa-in-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछले साल 37500 भारतीयों को मिला ब्रिटेन का छात्र वीजा, 2018 से 93 फीसदी ज्यादा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पिछले साल 37500 भारतीयों को मिला ब्रिटेन का छात्र वीजा, 2018 से 93 फीसदी ज्यादा
Fri, 28 Feb 2020 03:53 AM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 28 Feb 2020 03:53 AM IST
सार
ब्रिटेन के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के मुताबिक भारतीय पेशेवरों को टियर-2 स्किल्ड वीजा श्रेणी में सबसे अधिक वीजा दिए गए। पिछले साल यह आंकड़ा 57000 से अधिक था। यह संख्या ब्रिटेन में सभी पेशेवरों को जारी किए जाने वाले वीजा का 50 फीसदी से अधिक है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन में छात्र वीजा के लिए आवेदन करने वाले प्रमुख देशों में भारत तेजी से उभर कर सामने आया है। इसका खुलासा बृहस्पतिवार को ब्रिटेन के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (ओएनएस) के जारी आंकड़ों से हुआ। इसके अनुसार, 2019 में 37500 से अधिक भारतीय छात्रों को टियर-4 (पढ़ाई) वीजा जारी किया गया। यह वर्ष 2018 से 93 फीसदी अधिक है।
विज्ञापन
इसके साथ ही पिछले आठ सालों में इतनी बड़ी संख्या में भारतीयों को टियर-4 वीजा दिया गया। ओएनएस के मुताबिक, भारतीय पेशेवरों को टियर-2 स्किल्ड वीजा श्रेणी में सबसे अधिक वीजा दिए गए। पिछले साल यह आंकड़ा 57000 से अधिक था। यह संख्या ब्रिटेन में सभी पेशेवरों को जारी किए जाने वाले वीजा का 50 फीसदी से अधिक है।
विज्ञापन
भारत में कार्यवाहक ब्रिटिश उच्चायुक्त जान थाम्पसन ने कहा कि छात्र वीजा में इसकी वजह हमारे देश की शिक्षा प्रणाली का सर्वश्रेष्ठ होना और भारतीय छात्रों की असाधारण प्रतिभा है। उन्होंने कहा, अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए हाल में 2020-21 के लिए जारी किए गए नए स्नातक वीजा का भी भारतीय छात्र स्वागत करेंगे। इसके तहत छात्रों को पढ़ाई के बाद जॉब के लिए दो साल की मोहलत दी गई है।
विज्ञापन
भारत में ब्रिटिश काउंसिल की निदेशक बरबरा वेकहम ने कहा कि भारतीय छात्रों का अपनी पढ़ाई और करियर के लिए ब्रिटेन पर विश्वास जताना सुखद अनुभूति है। इसके अलावा ब्रिटेन भारतीय के बीच छुट्टी मनाने के लिय पर्यटन स्थल के तौर पर काफी प्रसिद्ध है। पिछले साल 515000 भारतीयों को पर्यटक वीजा जारी किया गया। यह आंकड़ा 2018 की तुलना में आठ फीसदी अधिक है।