फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   37 people killed and 18 injured in bus accident in Cameroon

कैमरून में बस हादसे में 37 लोगों की मौत, 18 घायल

Sun, 27 Dec 2020 11:49 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, याउंदे
पीटीआई, याउंदे Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 27 Dec 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
37 people killed and 18 injured in bus accident in Cameroon
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : prayagraj

अफ्रीकी देश कैमरून के पश्चिमी हिस्से में स्थित नमाले गांव में हुए बस हादसे में 37 लोगों की मौत हो गई जबकि 18 अन्य लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन


इलाके के वरिष्ठ सरकारी अधिकारी अबसलाम मोनोनो ने बताया कि 70 सीटों वाली बस पश्चिमी शहर फोउम्बान से राजधानी याउंदे आ रही थी, तभी शनिवार- रविवार की दरम्यानी रात दो बजे सड़क पर आ रहे लोगों की भीड़ को बचाने के चक्कर में ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि बस में सवार अधिकतर यात्री या तो नया साल मनाने अपने परिवार के साथ जा रहे थे या क्रिसमस मनाकर लौट रहे थे या कारोबारी थे जो नए साल के उपहारों को पहुंचाने जा रहे थे। हादसे के बाद गांव के लोग बस में सवार 60 से अधिक यात्रियों की मदद के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि बचाव कर्मी अब भी दुर्घटनाग्रस्त बस का मलबा साफ कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed