फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   35 year old Peru finance minister Maria became star Peoples are praised for preparing a Corona recovery package

कोरोना संकट के दौर में आम लोगों के लिए राहत पैकेज तैयार कर स्टार बनीं पेरू की वित्त मंत्री

Wed, 06 May 2020 06:56 PM IST
Rohit Ojha वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 06 May 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
35 year old Peru finance minister Maria became star Peoples are praised for preparing a Corona recovery package
पेरू की वित्त मंत्री मारिया एंटोनिएटा अल्वा - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना महामारी के दौर में जनता से अच्छे तालमेल, छोटे व्यवसायों और कमजोर परिवारों की मदद के लिए एक बेहतरीन राहत पैकेज तैयार कर पेरू की वित्त मंत्री मारिया एंटोनिएटा अल्वा स्टार बन गईं हैं।

विज्ञापन


अपनी कोशिशों से 35 वर्षीय अल्वा देश के हर-घर में मशहूर हो गईं हैं। लोग उन्हें टोनी के नाम से बुलाते हैं। आर्टिस्ट उनका स्केच बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं और मीडिया में उनका इंटरव्यू लेने की होड़ मची हुई है। पिछले साथ अक्तूबर में अल्वा को वित्त मंत्रालय की कमान मिली थी।
विज्ञापन


वे बहुत कम समय में ही राष्ट्रपति मार्टिन विजकारा के मंत्रिमंडल की सबसे खास सदस्यों में शामिल हो गईं। अल्वा सरकार की नीतियों को जनता को बेहतरीन तरीके से समझाती हैं और लोगों के बीच अधिक वक्त भी बिताती हैं। कोरोना महामारी शुरू होने के दौरान कुछ अर्थशास्त्रियों ने अनुमान लगाया था कि इस साल पेरू की जीडीपी में 10 प्रतिशत तक की गिरावट आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मारिया सबसे पहले सरकारी निर्माण कार्यों में आई मंदी से निबटना चाहती थीं। इसके लिए उन्होंने क्षेत्रीय और स्थानीय प्रशासन की ओर से खर्च बढ़ाने के लिए मदद की, जिसके चलते पब्लिक इंवेस्टमेंट में रिकॉर्ड वृद्धि हुई। साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय निवेशकों का भरोसा भी जीता।

उन्होंने आम सहमति से गरीब तबकों को सीधे नकदी देने, पे-रोल सब्सिडी और सरकार की ओर से व्यापार लोन देने जैसे कई अहम फैसले भी लिए। दो हफ्ते पहले पेरू ने तीन अरब डॉलर के बांड अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेचे हैं। पूर्व वित्त मंत्री कार्लोस ओलिवा कहते हैं कि वह संवाद कायम करने में भी बेहतर हैं और वर्तमान हालात में यही सबसे जरूरी है। 

अल्वा ने 2014 में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर किया है। पढ़ाई करने के बाद अल्वा ने भारत में लड़कियों के लिए शिक्षा के मौके पर अध्ययन किया था। उनके पिता जॉर्ज सिविल इंजीनियर थे।


उन्होंने बताया कि जब मुझे मंत्री बनाया गया था तो कई तरह के सवाल उठे थे। कुछ लोगों ने कहा था कि वह किसी की मेहरबानी से इस पद तक पहुंचीं हैं। लैटिन अमेरिका में जितने देश हैं, उसमें अल्वा ही अकेली महिला वित्त मंत्री हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed