फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   300 million planets like Earth in the Milky Way, where life can be possible

आकाशगंगा में धरती जैसे 30 करोड़ ग्रह, जहां हो सकता है जीवन मुमकिन

Sat, 07 Nov 2020 08:12 AM IST
Kuldeep Singh न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 07 Nov 2020 08:12 AM IST
विज्ञापन
300 million planets like Earth in the Milky Way, where life can be possible
space - सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ब्रह्मांड में अरसे से धरती जैसे दूसरे ग्रह की तलाश चल रही है, लेकिन खगोलविद के हाथ अब जाकर इसके पुख्ता संकेत मिले हैं। नासा के कैप्लर स्पेस टेलीस्कोप द्वारा बाह्यग्रहों  (एग्जोप्लानेट) के जुटाए आंकड़ों से पता चला है कि आकाशगंगा में धरती जैसे 30 करोड़ ग्रह मौजूद हैं। जहां जीवन मुमकिन हो सकता है।

विज्ञापन


वाह्यग्रहों की तलाश और उन पर जीवन के संकेत ढूंढने के अभियान में कामयाबी
कैप्लर द्वारा करीब एक दशक तक एकत्र किए गए आंकड़ों को मिलाकर खगोलविद मे इन धरती सरीखे ग्रहों की गणना की है। डाटा का विश्लेषण करने वाले 44 खगोलविद का अध्ययन 'एस्ट्रोनॉमिकल जर्नल' में प्रकाशित हुआ है। वैज्ञानिकों ने उन बाह्यग्रहों को खोजा है जो पृथ्वी के ही आकार के थे और जिनकी सतह पथरीली होने की ज्यादा संभावना थी। साथ ही उनकी सतहों पर तरल पानी के अनुकूल हालात पर भी गौर किया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा सूर्य जैसे तारों के आंकड़े भी जुटाए कैप्लर साइंस ऑफिस के निदेशक और अध्ययन के सह लेखक जेफ कॉगलिन का कहना है कि ताजा परिणाम से हम ब्रह्मांड में दूसरी जगह जीवन ढूंढने के एक कदम और करीब आ गए हैं। यह पृथ्वी से दूरसंचार योग्य सभ्यताओं की संख्या का आकलन करने में उपयोगी डार्क इक्वेशन के लिए अहम कार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया की खगोलविद नताली बटाल्ना का कहना है कि केप्लर अभियान के डाटा प्रकाशित होने तक भले ही 11 साल लग गए, लेकिन यह अहम जानकारी है। वैज्ञानिकों का कहना है कि हमारी आकाशगंगा में रहने योग्य ग्रहों की तादाद पूर्व में जताए अनुमानों से दोगुनी हो सकती है।

नासा के कैप्लर अभियान से जुटाए आंकड़ों से मिली जानकारी

2009 में भेजा था मिशन
कैप्लर स्पेसक्राफ्ट को 2009 में आकाशगंगा में एक जगह मौजूद डेढ़ लाख तारों की निगरानी के लिए साढ़े तीन साल के मिशन पर भेजा था। केपलर ने ईंधन खत्म होने तक 2018 तक कार्य किया था। कैप्लर का औपचारिक लक्ष्य एटा-अर्थ की संख्या पता लगाना था।


सबसे नजदीक धरती 20 प्रकाश वर्ष दूर
खगोलविदों का कहना है कि धरती के सामान सबसे नजदीक ग्रह हम से 20 प्रकाश वर्ष दूर है और चार ग्रह 30  वर्ष दूरी पर होने चाहिए। नासा का अनुमान है कि आकाशगंगा में 100 अरब तारे हैं जिनमें से चार अरब सूरज जैसे हैं। अगर इनमें से केवल सात फीसदी तारों में जीवन योग्य ग्रह हैं तो इस हिसाब से अकेले आकाशगंगा में 30 करोड़ धरती मौजूद हैं। वैज्ञानिकों की गणना के अनुसार, 90 फ़ीसदी तारों के आवास योग्य क्षेत्र में धरती के समान पथरीली चट्टानें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed