{"_id":"5e0673fa8ebc3e8817372b2d","slug":"30-people-killed-violence-in-central-african-republic","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य अफ्रीकी गणराज्य में हिंसा, 30 की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मध्य अफ्रीकी गणराज्य में हिंसा, 30 की मौत
Sat, 28 Dec 2019 02:43 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 28 Dec 2019 02:43 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
मध्य अफ्रीकी गणराज्य में मुस्लिम समुदाय और ईसाइयों के बीच हुई हिंसक झड़पों में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। राजधानी बांगुई में हुई हिंसा के बाद हालात तनावपूर्ण हैं। बांगुई प्रांत मध्य अफ्रीकी गणराज्य का अशांत राज्य है। पहले भी यहां हिंसक घटनाएं होती रही हैं।
विज्ञापन
बांगुई मुस्लिमों की शरण स्थली बने पीके-5 जिले की एक मस्जिद अली बाबोलो में इमाम अवाद अल करीम ने बताया कि मस्जिद में 30 शव लाए गए। एक सुरक्षा अधिकारी ने भी कम से कम 30 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन