{"_id":"5f62b5078ebc3eee0a24b30b","slug":"30-pakistanis-held-hostage-for-molestation-charges-embassy-released-them","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीस: छेड़छाड़ के आरोप में बंधक बनाए गए 30 पाकिस्तानी, दूतावास ने कराए रिहा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ग्रीस: छेड़छाड़ के आरोप में बंधक बनाए गए 30 पाकिस्तानी, दूतावास ने कराए रिहा
Thu, 17 Sep 2020 06:30 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एथेंस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एथेंस
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 17 Sep 2020 06:30 AM IST
विज्ञापन
पाक पीएम इमरान खान (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत जहां मानवाधिकार परिषद में पाकिस्तान पर जवाबी हमला कर रहा था वहीं ग्रीस में रहने वाले अवैध पाकिस्तानियों ने यह जता दिया कि वे दुनिया में किस तरह का बर्ताव कर रहे हैं। ग्रीस (यूनान) में अवैध रूप से रहने वाले करीब 30 पाकिस्तानियों को क्रेट आइलैंड पर इसलिए गिरफ्तार कर लिया गया क्योंकि ये जहां काम करते थे वहां इनके खराब व्यवहार से लोग परेशान थे।
विज्ञापन
एथेंस में पाकिस्तानी दूतावास द्वारा मामले में दखल के बाद इनकी रिहाई हो सकी। हाल में ही पाकिस्तानी द्वारा वर्कप्लेस पर यूनानी लड़की से छेड़छाड़ के बाद यूनानी लोगों ने टिंपकी स्थित मस्जिद पर हमला किया जहां पाकिस्तानी श्रद्धालु जाते हैं। उन्होंने करीब 30 अवैध पाकिस्तानियों को बंधक बना लिया, जिनकी रिहाई के लिए पाक दूतावास को आगे आना पड़ा।
विज्ञापन