फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   3 Iranian security personnel killed by militants near Pakistan border, news in hindi

Pakistan: पाकिस्तानी सीमा के पास तीन ईरानी सुरक्षाकर्मियों की हत्या, जैश-उल-अदल ने ली जिम्मेदारी

Mon, 30 Sep 2024 06:14 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 30 Sep 2024 06:14 PM IST
सार

Pakistan: पाकिस्तान और ईरान की सीमा सिस्तान और बलूचिस्तान के पास तीन ईरानी सुरक्षाकर्मियों की हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक बीती रात आतंकवादियों ने चार हमले किए जिनमें तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत और कई घायल हो गए हैं।

विज्ञापन
3 Iranian security personnel killed by militants near Pakistan border, news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान की सीमा से लगे अशांत सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में आतंकवादियों के साथ झड़पों में कम से कम तीन ईरानी सीमा रक्षक मारे गए हैं, एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। बता दें कि सिस्तान-बलूचिस्तान और सीमावर्ती बलूचिस्तान प्रांत अक्सर कई आतंकवादी समूहों के हमलों का सामना करते हैं, जो आसानी से ईरान और पाकिस्तान के बीच की सीमा को पार कर जाते हैं।
विज्ञापन


आतंकवादियों ने रात भर बरसाई थी गोलियां
एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि प्रांत के परुद, खाश, हिरमंद और डोमक इलाकों में रात भर चार हमले हुए। उन्होंने बताया कि, इन हमलों में तीन ईरानी सुरक्षाकर्मी मारे गए और कुछ अन्य घायल हो गए। इधर एक सुन्नी बहुल समूह जैश-उल-अदल ने हमलों की जिम्मेदारी ली है। यह समूह 2012 में जुंदुल्लाह नामक एक अन्य बलूच सैन्य समूह के उत्तराधिकारी के रूप में उभरा और यह पाकिस्तान-ईरान सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय है।
विज्ञापन


ईरान का दावा पाकिस्तान में है जैश-उल-अदल, पाकिस्तान का इनकार
ईरान के अनुसार, जैश-उल-अदल पाकिस्तान में है, लेकिन पाकिस्तान ने इस आरोप को खारिज कर दिया है। उसका कहना है कि वह आतंकवाद का शिकार रहा है और अपनी धरती से इस खतरे को खत्म करने के लिए लड़ रहा है। एक-दूसरे की धरती पर आतंकवादियों की कथित मौजूदगी और एक-दूसरे के खिलाफ आरोपों ने इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान और ईरान को युद्ध के कगार पर ला खड़ा किया, जब ईरान ने विद्रोहियों के ठिकानों पर हमले किए और जवाब में पाकिस्तान ने ईरान में आतंकवादियों को मार गिराने का दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed