{"_id":"67f6decf32517e38b4036ad8","slug":"3-americans-convicted-in-congo-of-attempt-to-overthrow-government-now-face-us-charges-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: न्याय विभाग का आरोप- 3 अमेरिकी नागरिकों ने कांगो में सरकार गिराने की रची साजिश, चौथा बम बमाने का विशेषज्ञ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: न्याय विभाग का आरोप- 3 अमेरिकी नागरिकों ने कांगो में सरकार गिराने की रची साजिश, चौथा बम बमाने का विशेषज्ञ
Thu, 10 Apr 2025 02:25 AM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, साल्ट लेक सिटी (अमेरिका)।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, साल्ट लेक सिटी (अमेरिका)।
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 10 Apr 2025 02:25 AM IST
सार
US: न्याय विभाग का आरोप- 3 अमेरिकी नागरिकों ने कांगो में सरकार गिराने की रची साजिश, चौथा बम बमाने का विशेषज्ञ
विज्ञापन
न्याय विभाग - सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI / Reuters
विस्तार
अमेरिका के न्याय विभाग ने तीन अमेरिकी नागरिकों पर कांगो की सरकार गिराने के लिए साजिश रचने का आरोप लगाया। इन तीन नागरिकों को हाल ही में अफ्रीकी देश से अमेरिका लाया गया। इसके अलावा, एक चौथे व्यक्ति पर भी इस साजिश में मदद करने का आरोप लगाया गया है, जिसे अभियोजकों ने बम बनाने का विशेषज्ञ बताया है।
विज्ञापन
एक शिकायत के आधार पर इन तीनों आरोपियों को कांगो में गिरफ्तार किया गया था और उन्हें मौत की सजा सुनाई गई थी, जिसे बाद में उम्रकैद में बदल दिया गया।
संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) की लंबी जांच के बाद न्याय विभाग ने इन तीनों पर आरोप लगाया कि उन्होंने एक विद्रोदी सेना को प्रशिक्षण, हथियार, उपकरण और अन्य मदद प्रदान की, जिसे पिछले साल सरकार को गिराने के लिए बनाया गया था।
विज्ञापन
ये भी पढें: ट्रंप बोले- अमेरिका में लूट नामंजूर, चीन पर 125% टैरिफ लगेगा; 75 देशों को टैरिफ से 90 दिन की राहत
विज्ञापन
कांगो के अधिकारियों के मुताबिक, इन तीन अमेरिकियों में 22 साल का मार्सेल मलांगा भी शामिल हैं, जो विपक्षी नेता क्रिश्चियन मलांगा के बेटे हैं, जिन्होंने किंशासा के राष्ट्रपति भवन पर हमले की अगुवाई की थी, जो विफल हो गया था। अधिकारियों ने कहा, बड़े मलांगा (क्रिश्चियन मलांगा) ने कांगो के राष्ट्रपति भवन पर हमले के दौरान लाइवस्ट्रीम किया था, जो गिरफ्तारी का विरोध करते समय मारे गए।
अभियोजकों ने कहा कहा कि इस साजिश का मकसद एक नई सरकार बनाना था, जिसो न्यू जायरे कहा जाता और इस सरकार का राष्ट्रपति क्रिश्चियन मलांगा को बनाना था। अदालती दस्तावेजों के अनुसार, छोटे मलांगा ने खुद को जायरे सेना का चीफ ऑफ स्टाफ बताया और विद्रोही सेना के नेता के रूप में काम किया।
ये भी पढें: EU: चीन के बाद यूरोपीय संघ ने ट्रंप के खिलाफ खोला मोर्चा, अमेरिकी उत्पादों पर लगाया 23 अरब डॉलर का नया शुल्क
मार्सेल मलांगा, टायलर थॉम्पसन (22 वर्षीय) और बेंजामिन जलमान-पोलुन (37 वर्षी) को शुरू में मौत की सजा सुनाई गई थी। लेकिन यह सजा उनके अमेरिका लौटे से पहले उम्रकैद में बदल दी गई। उन्हें ब्रिकलिन की अदालत में पेश होना है। जबकि जोसेफ पीटर मोएसर (67 वर्षीय) को गुरुवार को साल्ट लेक सिटी की अदालत में पेश होना है।
संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन