फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   27 years later, mother came out of coma after listening to son's voice in United Arab Emirates

फिल्म नहीं हकीकत है ये, 27 साल बाद बेटे की आवाज सुनकर कोमा से बाहर आई मां

Wed, 24 Apr 2019 10:55 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Wed, 24 Apr 2019 10:55 AM IST
विज्ञापन
27 years later, mother came out of coma after listening to son's voice in United Arab Emirates
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

संयुक्त अरब अमीरात में 27 साल से कोमा में मौजूद एक मां अपने बेटे की आवाज सुनकर होश में आ गई। सुनने में ये कहानी फिल्मी लग सकती है पर ये एक दम सच है। मुनीरा अब्दुल्ला जब 32 साल की थीं तब वो एक सड़क हादसे की शिकार हो गई थीं। मुनीरा की कार को एक स्कूल बस ने टक्कर मार दी थी। 

विज्ञापन


जिस समय ये हादसा हुआ उस समय मुनीरा के साथ चार साल का बेटा भी था। उसे बचाने के प्रयास में वो घायल हो गई थीं। मुनीरा के सर में चोट लगने के कारण वो कोमा में चली गईं। यह घटना 1991 की है। मुनीरा का काफी इलाज कराया गया पर कोई फायदा नहीं हुआ। 
विज्ञापन


इलाज के लिए उन्हें लंदन भी ले जाया गया। फायदा न होने पर उन्हें वापस अमीरात लाया गया। 2017 में शाह शेख माोहम्मद बिन जायेद को मुनीरा अब्दुल्ला के बारे में पता चला, तो उन्होंने परिवार को आर्थिक मदद देकर जर्मनी में इलाज के लिए भेजा। जर्मनी में डॉक्टरों ने मुनीरा का मांसपेशियों का ऑपरेशन किया। इसके बाद उनकी सेहत में कुछ सुधार हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच एक बार अस्पताल के रूम में उनका बेटा उमर कुछ बातें कर रहा था। बेटे की आवाज सुनकर मां होश में आ गई और उसे पहचान लिया। इसके बाद उनकी हालत सुधरती गई और अब वह अपने परिवार और निकट के लोगों को पहचान सकती हैं और उनसे बात कर सकती हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed