फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   25-year-old Ali Milani competing Boris Johnson in UK elections

ब्रिटेन चुनाव : बोरिस जॉनसन को टक्कर दे रहे 25 साल के अली मिलानी

Tue, 10 Dec 2019 06:42 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Tue, 10 Dec 2019 06:42 AM IST
विज्ञापन
25-year-old Ali Milani competing Boris Johnson in UK elections
बोरिस जॉनसन (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

अली मिलानी पांच साल की उम्र में जब ईरान से ब्रिटेन पहुंचे तो उन्हें अंग्रेजी का एक शब्द नहीं आता था, आज 20 साल बाद वह आम चुनाव में ब्रिटेन के मौजूदा पीएम बोरिस जॉनसन के लिए व्यक्तिगत रूप से बड़ा खतरा बनकर सामने खड़े हैं। पश्चिम लंदन की यूक्सब्रिज और साउथ रुइस्लिप संसदीय सीट से मुख्य विपक्षी लेबर पार्टी के 25 वर्षीय उम्मीदवार अली जॉनसन को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। 

विज्ञापन


जॉनसन 2015 से इस सीट से सांसद हैं। कंजर्वेटिव पार्टी के नेता जॉनसन के पास इस सीट से केवल 5034 का बहुमत है। 1924 के बाद किसी भी प्रधानमंत्री के पास इतना कम बहुमत कभी नहीं रहा। अली इस सीट पर खुद को स्थानीय उम्मीदवार के रूप में पेश कर चुके हैं और उनके प्रचार में बड़ी संख्या में युवा जुट रहे हैं। 
विज्ञापन


अली यूक्सब्रिज मॉडर्न ब्रूनल यूनिवर्सिटी से राजनीति में स्नातक हैं। अपनी प्रभावी चुनाव प्रचार शैली के लिए मशहूर अली नेशनल यूनियन ऑफ स्टूडेंट्स में बड़ा चेहरा हैं। बृहस्पतिवार को होने वाले चुनाव में ब्रेग्जिट भले ही बड़ा मुद्दा हो लेकिन स्थानीय मुद्दों पर अली की पकड़ मजबूत बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed