फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   25 Indians left for Mumbai from France applied for asylum

France Detained Flight: फ्रांस से 25 भारतीय मुंबई के लिए रवाना, शरण लेने के लिए किया था आवेदन

Thu, 28 Dec 2023 01:12 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 28 Dec 2023 01:12 AM IST
सार

फ्रांसिसी अखबार के अनुसार, स्थानीय न्यायाधीश ने औपचारिक रूप से नागरिकों की रिहाई का आदेश दिया था। फ्रांस ने इन्हीं 25 लोगों में से दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों को भी बाद में रिहा कर दिया गया।

विज्ञापन
25 Indians left for Mumbai from France applied for asylum
US Flight - फोटो : iStock

विस्तार

फ्रांस ने 25 भारतीयों को भारत के लिए रवाना कर दिया है। सभी यात्री फ्रांस में शरण लेने के लिए रुके थे। दरअसल, कुछ दिनों पहले फ्रांस ने भारतीय मूल के नागरिकों से भरी एक विमान को मानव तस्करी के आरोप में हिरासत में ले लिया था। इसके बाद वह पेरिस से 276 यात्रियों को भारत रवाना कर दिया गया था। लेकिन 25 यात्री शरण की आस में च्लोन्स-वाट्री हवाई अड्डे पर ही रुके रहे। हालांकि, अब फ्रांस सरकार ने उन्हें भी मुंबई के लिए रवाना कर दिया। वहीं, पांच नाबालिगों को बाल कल्याण सेवा में रखा गया है।

विज्ञापन

हिरासत में लिए गए व्यक्तियों को भी छोड़ा
फ्रांसिसी अखबार के अनुसार, स्थानीय न्यायाधीश ने औपचारिक रूप से नागरिकों की रिहाई का आदेश दिया था। फ्रांस ने इन्हीं 25 लोगों में से दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों को बाद में रिहा कर दिया गया, उनके ऊपर से मानव तस्करी के आरोप हटा दिए गए क्योंकि जांच में यह साफ हो गया कि यात्री अपनी मर्जी से विमान में चढ़े थे। 

विज्ञापन

बीते दिन वापस मुंबई लौटा विमान
बता दें कि एयरबस ए340 विमान मंगलवार तड़के चार बजे के आसपास मुंबई पहुंचा। विमान ने स्थानीय समयानुसार देर रात करीब ढाई बजे वैट्री हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। जब विमान मुंबई में उतरा तो उसमें चालक दल के 15 कर्मी भी थे। इसके बाद आव्रजन अधिकारियों ने मुंबई पहुंचे 276 में से कुछ यात्रियों से पूछताछ की। हालांकि, किसी यात्री को हिरासत में नहीं लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विमान में सवार कई यात्री गुजरात के
इस बीच गुजरात पुलिस ने एजेंटों से जुड़े संदिग्ध अवैध आव्रजन नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए दल गठित किए हैं। यह दल उस विमान के यात्रियों से जानकारी इकट्ठा करेगा। विमान में सवार कई यात्री गुजरात के हैं। ज्यादातर यात्री बनासकांठा, पाटण, मेहसाणा और आणंद जिलों से हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed