Los Angeles Wildfires: अमेरिका के जंगल की आग में अब तक 24 की मौत, आग पर काबू पाने की कवायद तेज; जानें सबकुछ
मौसम विज्ञानी रिच थॉम्पसन ने कहा कि मंगलवार को आग के और प्रचंड होने की आशंका रहेगी। लॉस एंजिलिस काउंटी के अग्निशमन प्रमुख एंथनी सी मारोन ने कहा कि आग बुझाने की कवायद में तेजी लाने के लिए पानी के 70 अतिरिक्त ट्रक पहुंचे हैं।
विस्तार
अमेरिका के पश्चिमी तटीय लॉस एंजिलिस क्षेत्र में जंगल में लगी आग में मरने वालों की संख्या 24 हो गई है और हजारों घर तबाह हो गए हैं। मौसम विज्ञानियों ने इस सप्ताह हवाओं के और तेज होने के पूर्वानुमान जताया है जिसके मद्देनजर अग्निशमन दल ने आग बुझाने की कवायद तेज कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि कम से कम 16 लोग लापता हैं और इनकी संख्या बढ़ सकती है।
आइए 10 बिंदुओं में जानते हैं अब तक क्या-क्या हुआ...
- राष्ट्रीय मौसम सेवा ने बुधवार तक भीषण आग की स्थिति के लिए उच्च श्रेणी की चेतावनी जारी की है।
- राष्ट्रीय मौसम सेवा ने क्षेत्र में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है।
- पर्वतीय क्षेत्रों में हवा की गति 113 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है।
- आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है।
- पैलिसेड्स क्षेत्र में आग के कारण आठ लोगों की जान चली गई।
- ऐसे ही ईटॉन क्षेत्र में आग के कारण 16 लोगों की मौत हो गई है।
- अधिकारियों ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है।
- एक केंद्र स्थापित किया गया है, जहां लापता लोगों की सूचना दर्ज कराई जा सकती है।
- अधिकारी आग में क्षतिग्रस्त हुए या तबाह हुए घरों का ऑनलाइन आंकड़ा तैयार कर रहे हैं।
- जो बाइडन ने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है तो डोनाल्ड ट्रंप ने प्रशासन पर हीलाहवाली करने का आरोप लगाया है।
आग के और प्रचंड होने की आशंका
मौसम विज्ञानी रिच थॉम्पसन ने कहा कि मंगलवार को आग के और प्रचंड होने की आशंका रहेगी। लॉस एंजिलिस काउंटी के अग्निशमन प्रमुख एंथनी सी मारोन ने कहा कि आग बुझाने की कवायद में तेजी लाने के लिए पानी के 70 अतिरिक्त ट्रक पहुंचे हैं।
कई और लोगों के लापता होने की सूचना मिलने की आशंका
लॉस एंजिलिस काउंटी के शेरिफ रॉबर्ट लूना ने कहा कि ईटॉन क्षेत्र में आग लगने की घटना में 12 लोगों के लापता होने की सूचना है और पैलिसेड्स से चार लोग लापता हैं। लूना ने कहा कि रविवार सुबह कई और लोगों के लापता होने की सूचना मिलने की आशंका है और अधिकारी यह पता लगा रहे हैं कि जिन लोगों की अब तक मौत हो चुकी है उनमें से ऐसे लोग कितने हैं जिनके लापता होने की सूचना दर्ज की गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.