{"_id":"60b14475f91d5d136003e638","slug":"23-terrorists-killed-in-airstrikes-in-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान : हवाई हमले में 23 आतंकी ढेर, काफी नुकसान की आशंका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान : हवाई हमले में 23 आतंकी ढेर, काफी नुकसान की आशंका
Sat, 29 May 2021 12:58 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, काबुल।
एजेंसी, काबुल।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 29 May 2021 12:58 AM IST
सार
- इन हवाई हमलों में 23 सशस्त्र आतंकवादी मारे गए और 11 अन्य घायल हो गए
विज्ञापन
अफगानिस्तान में हवाई हमला
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफगान सेना के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में कई ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए हवाई हमलों में कुल 23 तालिबानी आतंकवादी ढेर हो गए। अशांत शोलगारा जिले के बोडाना कला गांव में कई हवाई हमले किए गए।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि हवाई हमले में आतंकवादियों की तीन मोटरसाइकिलें भी नष्ट हो गईं। मजार-ए-शरीफ की राजधानी के साथ बल्ख प्रांत के कुछ हिस्सों में सक्रिय तालिबान आतंकवादियों ने फिलहाल इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा 20 वर्षों के बाद 11 सितंबर तक अमेरिकी सैनिकों के देश से हटाने की घोषणा के बाद अफगानिस्तान अनिश्चितता की स्थिति है।
1 मई को आधिकारिक रूप से इनकी वापसी शुरू होने के साथ ही तालिबान ने प्रांतीय राजधानियों, जिलों, ठिकानों और चौकियों पर हमले तेज कर दिए हैं। इस ताजा संघर्ष में अब तक सैकड़ों की संख्या में लोग मारे गए हैं।
विज्ञापन