फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   224 people died in floods in Nepal, Prime Minister Oli said - more than four thousand people were saved

Nepal: नेपाल में बाढ़ में 224 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री ओली ने बोले- चार हजार से अधिक लोगों को बचाया गया

Tue, 01 Oct 2024 10:47 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: बशु जैन Updated Tue, 01 Oct 2024 10:47 PM IST
सार

बाढ़ से सबसे अधिक नुकसान काठमांडू घाटी को हुआ है। यहां मरने वालों की संख्या 50 से अधिक हो गई है। खोज, बचाव और राहत वितरण के सभी प्रयासों के लिए नेपाल सेना, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल पुलिस सहित 20,000 से अधिक सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।

विज्ञापन
224 people died in floods in Nepal, Prime Minister Oli said - more than four thousand people were saved
नेपाल में बाढ़ (प्रतीकात्मक) - फोटो : एएनआई

विस्तार

नेपाल में आई बाढ़ में बड़ी जनहानि हुई है। बाढ़ में देश में 224 लोगों की मौत हो चुकी है। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा कि बारिश के चलते आई बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित चार हजार से ज्यादा लोगों को बचाया गया है। जबकि 24 लोग लापता हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्राकृतिक आपदा के दौरान पूरी क्षमता से काम किया।

विज्ञापन


नेपाल के मुख्य सचिव एक नारायण आर्यल ने बताया कि बाढ़ में कम से कम 224 लोगों की जान चली गई और 24 लापता हो गए। जबकि 158 लोग घायल हुए। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ऋषिराम तिवारी ने बताया कि पिछले दो दिनों में विभिन्न बाढ़ प्रभावित इलाकों से हेलीकॉप्टरों द्वारा विदेशी ट्रैकर्स सहित लगभग 900 लोगों को बचाया गया है। नेपाल सेना के हेलीकॉप्टरों ने 683 लोगों को बचाया। अभी बचाव अभियान जारी है।
विज्ञापन


प्रवक्ता तिवारी ने बताया कि बाढ़ से सबसे अधिक नुकसान काठमांडू घाटी को हुआ है। यहां मरने वालों की संख्या 50 से अधिक हो गई है। खोज, बचाव और राहत वितरण के सभी प्रयासों के लिए नेपाल सेना, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल पुलिस सहित 20,000 से अधिक सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। घायलों का विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। सरकार ने खोज, बचाव और राहत वितरण को प्राथमिकता दी है। अवरुद्ध सड़कों को फिर से शुरू करने के प्रयास फिलहाल जारी हैं। बाढ़ और भूस्खलन के कारण नेपाल के कई हिस्सों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। कई राजमार्ग और सड़क क्षतिह्रस्त हो गए थे। सैकड़ों घर और पुल दब गए या बह गए थे। बाढ़ और भूस्खलन के कारण काठमांडू की तरफ जाने वाली मार्ग अवरुद्ध हो गई। हजारों की संख्या में लोग फंस गए। अब बारिश थोड़ी थम गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed