{"_id":"5c5fb937bdec22737361bf54","slug":"21-people-die-in-building-collapse-in-turkey","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्तांबुल में आठ मंजिला इमारत ढहने से 21 लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इस्तांबुल में आठ मंजिला इमारत ढहने से 21 लोगों की मौत
Sun, 10 Feb 2019 01:30 PM IST
अजय सिंह
भाषा, इस्तांबुल
भाषा, इस्तांबुल
Published by: अजय सिंह
Updated Sun, 10 Feb 2019 01:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में एक अपार्टमेंट की इमारत गिरने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर शनिवार को 21 हो गई।
विज्ञापन
राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने कहा कि प्रशासन को इस घटना से ‘‘सीख’’ लेनी चाहिए।
शहर के करताल जिले में बुधवार का आठ मंजिला इमारत ढह गई लेकिन अभी तक हादसे की वजह का पता नहीं चला है।
शनिवार को घटनास्थल पर पहुंचे एर्दोआन ने कहा, ‘‘हमारे पास इस घटना से सीखने के लिए कई चीजें हैं। हम सभी आवश्यक कदम उठाएंगे।’’
इस बीच, गृह मंत्री सुलेमान सोयलु ने पत्रकारों को बताया कि इमारत गिरने से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है और 14 लोग घायल हैं।
कई बचावकर्ता घटनास्थल पर मौजूद हैं। मलबा हटाने के लिए क्रेन की मदद ली जा रही है।
राष्ट्रपति पीड़ितों का हाल चाल जानने के लिए अस्पताल भी गए। इससे बाद वह एक ही परिवार के नौ सदस्यों के अंतिम संस्कार में शामिल हुए जिनकी इस हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन
तुर्की के अधिकारियों ने बताया कि इस इमारत में 43 लोग रह रहे थे।