फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   200 Indian pilgrims trapped due to bad weather in Nepal

नेपाल में खराब मौसम के कारण फंसे 200 भारतीय श्रद्धालु

Mon, 06 Aug 2018 06:32 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 06 Aug 2018 06:32 AM IST
विज्ञापन
200 Indian pilgrims trapped due to bad weather in Nepal
कैलाश मानसरोवर यात्रा। (फाइल फोटो)

कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौट रहे करीब 200 भारतीय श्रद्धालु खराब मौसम के कारण नेपाल के हुमला जिले में फंस गए हैं। यह जानकारी भारतीय दूतावास ने रविवार को दी। भारतीय दूतावास ने एक बयान में कहा कि नेपाल-तिब्बत सीमा पर सिमिकोट में करीब 150 और हिलसा में 50 लोग फंसे हैं। खराब मौसम के कारण हिलसा और सिमिकोट से श्रद्धालुओं को विमान से नेपालगंज ले जाना मुश्किल है।

विज्ञापन


भारतीय दूतावास इस बात से अवगत है कि करीब 200 श्रद्धालु खराब मौसम के कारण फंसे हुए हैं। दूतावास लगातार श्रद्धालुओं और उनके परिवार के सदस्यों के संपर्क में हैं। दूतावास के प्रतिनिधि श्रद्धालुओं की सलामती के सभी आवश्यक कदम उठा रहे हैं। स्थिति नियंत्रण में है और मौसम साफ होते ही सभी फंसे हुए श्रद्धालुओं को निकाल लिया जाएगा।
विज्ञापन


पिछले महीने भी इस क्षेत्र में खराब मौसम के कारण 1500 से अधिक भारतीय श्रद्धालु फंस गए थे। काठमांडू में भारतीय दूतावास की पहल पर उन सभी को सुरक्षित विमान से वहां से निकाल लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed