फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   200 countries agree on the rules of the Paris Climate Agreement

पेरिस जलवायु समझौते के नियमों पर 200 देशों ने जताई सहमति 

Mon, 17 Dec 2018 04:03 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Mon, 17 Dec 2018 04:03 AM IST
विज्ञापन
200 countries agree on the rules of the Paris Climate Agreement

पोलैंड में संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन के लिए जुटे लगभग 200 देश 2015 पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते को लागू करने के लिए नियमों पर सहमत हो गए हैं। रविवार को दिन भर चली चर्चा के बाद नियमों को सर्वसम्मति से अंगीकार करने पर सहमति बनी। पेरिस समझौता 2020 से लागू होगा। संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन को सीओपी 24 के नाम से भी जाना जाता है। 

विज्ञापन


सीओपी24 के अध्यक्ष माइकल कुर्टिका ने कहा कि पेरिस समझौते को लागू करना बड़ी जिम्मेदारी है और सभी देशों ने इसके लिए अथक प्रयास किए हैं। सभी देशों ने नियमों को लागू करने पर अपनी प्रतिबद्धता जताई है। सभी देश अब गर्व की अनुभूति के साथ पोलैंड से जा सकते हैं। गौरतलब है कि इन दिशा निर्देशों को पेरिस समझौते के नियम-कायदों के तौर पर जाना जाता है। 
विज्ञापन


इससे उन सभी देशों के बीच विश्वास को बढ़ावा मिलेगा, जो जलवायु परिवर्तन से निपटने की दिशा में काम कर रहे हैं। ज्यादातर देश चाहते हैं कि जलवायु परिवर्तन पर अंतर सरकारी पैनल की रिपोर्ट को अपनाने पर सहमत हैं, जिसमें 2030 तक कार्बन उत्सर्जन में कटौती कर 1.5 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में कमी लाना शामिल है। हालांकि अमेरिका, सऊदी अरब, रूस और कुवैत ने इसका विरोध किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएसई ने नियमों को बताया कमजोर 

भारत के सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट (सीएसई) ने संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में पेरिस समझौते को लागू करने के लिए तैयार दिशा-निर्देशों को कमजोर बताया है। सीएसई के उप निदेशक चंद्र भूषण ने कहा कि पेरिस समझौते को लागू करने वाली नियम पुस्तिका कमजोर है। यह महत्वाकांक्षी योजना को लागू करने में अपर्याप्त है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed