फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   20 people killed, 111 wounded in two bomb blasts in Philippines

फिलिपींस : दो बम धमाकों में 20 लोगों की मौत, 111 घायल

Sun, 27 Jan 2019 09:48 PM IST
आसिम खान भाषा, फिलिपींस
भाषा, फिलिपींस Published by: आसिम खान Updated Sun, 27 Jan 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
20 people killed, 111 wounded in two bomb blasts in Philippines
प्रतीकात्मक तस्वीर

दक्षिणी फिलिपींस के एक द्वीप पर रविवार को एक सामूहिक प्रार्थना सभा के दौरान चर्च के अंदर और बाहर हुए दो बम विस्फोटों में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और करीब 111 अन्य घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस इलाके में मुस्लिम चरमपंथी सक्रिय हैं। 

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्रांतीय राजधानी में जोलो कैथेड्रल (रोमन चर्च) के अंदर पहला बम विस्फोट हुआ। विस्फोट में कुछ लोग घायल हो गए। वहीं, मुख्य दरवाजे की ओर लोगों के भागने पर भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


इसके बाद दूसरा विस्फोट परिसर के बाहर उस वक्त हुआ, जब बाहर तैनात सेना के जवान और पुलिसकर्मी अंदर जा रहे थे। इसके कारण और अधिक लोग हताहत हुये। पुलिस ने बताया कि इस घटना में कम से कम 20 लोग मारे गये और 111 लोग घायल हुये हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों में 15 नागिरक और पांच जवान शामिल हैं। बख्तरबंद गाड़ियों में सवार सैनिकों ने चर्च की ओर जाने वाली मुख्य सड़क को बंद कर दिया है, जबकि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। बहरहाल, किसी संगठन ने अब तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed