{"_id":"617f33b427832644fc7d7176","slug":"20-people-dead-after-police-in-brazil-raid-farms-owned-by-bank-robbers","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राजील: बैंक डकैती की योजना बना रहे गिरोह के खिलाफ चलाए गए पुलिस अभियान में 20 लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्राजील: बैंक डकैती की योजना बना रहे गिरोह के खिलाफ चलाए गए पुलिस अभियान में 20 लोगों की मौत
Mon, 01 Nov 2021 05:54 AM IST
Kuldeep Singh
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्राजील
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्राजील
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 01 Nov 2021 05:54 AM IST
सार
ब्राजील की फेडरल हाईवे पुलिस ने कहा, अभी हमारे पास प्रारंभिक सूचना है कि 20 से अधिक अपराधियों की मौत हुई है। सूत्र ने बताया कि मरने वालों में सुरक्षा बलों का कोई सदस्य नहीं है। मिलिट्री पुलिस के साथ मिलकर चलाया गया यह ऑपरेशन वारगिन्हा शहर के पास हुआ।
विज्ञापन
brazil police (
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्राजील के बैंक लुटेरों के एक गिरोह के 20 से अधिक अपराधियों की रविवार को मिनस गेरैस राज्य में एक बड़े पुलिस अभियान में मौत हुई है। पुलिस ने उनसे राइफल और हथगोले बरामद किए हैं। एक पुलिस सूत्र ने एएफी को यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
फेडरल हाईवे पुलिस के सूत्र ने कहा, अभी हमारे पास प्रारंभिक सूचना है कि 20 से अधिक अपराधियों की मौत हुई है। सूत्र ने बताया कि मरने वालों में सुरक्षा बलों का कोई सदस्य नहीं है। मिलिट्री पुलिस के साथ मिलकर चलाया गया यह ऑपरेशन वारगिन्हा शहर के पास हुआ।
विज्ञापन
सुत्रों ने अनुसार, पुलिस ने दो फार्मों पर छापा मारा जहां बैंकों और एटीएम को लूटने में विशेषज्ञता रखने वाले एक आपराधिक संगठन के सदस्य कई स्थानीय बैंक शाखाओं पर हमले की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गिरोह के अठारह संदिग्ध सदस्यों की एक फॉर्म में मौत हो गई जबकि दो अन्य मारे गए।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, राइफलों और हथगोलों के साथ-साथ कई चोरी के वाहनों सहित हथियारों का एक बड़ा जत्था बरामद किया गया। पुलिस का कहना है कि इस तरह के गिरोह अक्सर चोरी के बाद सड़कों को अवरुद्ध करने के लिए चोरी के वाहनों में आग लगा देते हैं।
ब्राजील ने भारी हथियारों से युक्त अत्यधिक नियोजित बैंक डकैतियों में वृद्धि देखी है, आमतौर पर मध्यम आकार के शहरों में जहां भागने के मार्गों की सावधानीपूर्वक योजना बनाई जाती है। अगस्त में साओ पाउलो राज्य के अराकातुबा शहर में एक गिरोह ने ड्रोन, विस्फोटक और मानव ढाल के रूप में बंधकों के उपयोग से जुड़ी एक डकैती के दौरान आतंक फैलाया था।