{"_id":"5c42a62bbdec2273504f7551","slug":"20-dead-and-54-burned-in-mexico-due-to-explosion-in-fuel-pipeline","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेक्सिको में ईंधन पाइपलाइन में आग लगने से 21 लोगों की मौत, 77 घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मेक्सिको में ईंधन पाइपलाइन में आग लगने से 21 लोगों की मौत, 77 घायल
Sat, 19 Jan 2019 09:53 AM IST
Shilpa Thakur
मेक्सिको सिटी, भाषा
मेक्सिको सिटी, भाषा
Published by: Shilpa Thakur
Updated Sat, 19 Jan 2019 09:53 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
mexico
- फोटो : AFP
मध्य मेक्सिको में शुक्रवार को ईंधन के एक पाइपलाइन में भीषण आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य 77 लोग घायल हो गए हैं। उक्त जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि पाइपलाइन में रिसाव हो रहा था। हिडाल्गो के गवर्नर उमर फयाद ने बताया कि स्थानीय लोग लीक पाइपलाइन से तेल चुराने के लिए वहां जमा थे तभी आग लग गई। कम से कम 21 लोगों की जलकर मौत हो गई।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
हिडाल्गो के गवर्नर उमर फयाद ने बताया कि त्लाहेलिलपन में हुए इस धमाके में करीब 77 अन्य लोग घायल हुए हैं। स्थानीय लोग पाइपलाइन से हो रहे रिसाव वाले स्थान पर तेल चुराने के लिए जमा थे तभी आग लग गई।मेक्सिको के राष्ट्रपति एंद्रेस मैनुएल लोपेज ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, "त्लाहेलिलपन में पाइपलाइन में विस्फोट के बाद उत्पन्न हुई गंभीर स्थिति से में काफी दुखी हूं। मैं पूरी सरकार से वहां लोगों की सहायता करने का आह्वान करता हूं।"
स्थानीय मीडिया के अनुसार, सैकड़ों लोग बाल्टियों और डिब्बों में ईंधन इकट्ठा कर भाग रहे थे। फयाद ने कहा, "हमें पता चला है कि यहां से ईंधन चुराया जाता था और आग लगने के बाद अधिकारियों को इसकी जानकारी मिली।" गवर्नर ने बताया कि दमकल विभाग के संघीय तथा सरकारी कर्मी और सरकारी ईंधन कंपनी 'पेमेक्स' की एंबुलेंस पीड़ितों की सहायता करने मौके पर पहुंची।
हादसा ऐसे समय हुआ है जब मेक्सिको के राष्ट्रपति एंद्रेस मैनुएल लोपेज ईंधन चोरी को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने की योजना बना रहे हैं। 'पेमेक्स' पाइपलाइनों से ईंधन की चोरी से मेक्सिको को 2017 में तीन अरब डॉलर का नुकसान हुआ था।
हादसे का एक वीडियो भी वायरल हुआ। जिसमें लोगों के हाथ में बाल्टी, कचरे के डिब्बे और अन्य बर्तन दिख रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे पूरा-पूरा परिवार ही ईंधन लेने आया हो। उतने ही पाइलाइन में धमाका होता है और तेजी से आग फैलती है। वीडियो में कुछ लोगों के चीखने की आवाज भी सुनाई दे रही है।
पुलिस रिपोर्ट में कहा गया है कि लोग ईंधन निकालने की कोशिश करते हैं, जिसके दो घंटे बाद पाइपलाइन में तेज आग लग जाती है। एक पड़ोसी राज्य में भी ऐसा ही एक हादसा हुआ है। वहां भी एक पाइपलाइन में आग लग गई है। लेकिन इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
ऐसा पहली बार नहीं है जब यहां पर ऐसे हादसे हो रहे हैं। इससे पहले भी 2010 पाइपलाइन में आग लगने से तेल चोरी करने वाले 28 लोगों की मौत हो गई थी जिसमें 13 बच्चे भी शामिल थे। सेंट्रल मेक्सिको में हुए इस हादसे ने 5000 लोगों को प्रभावित किया था। लोगों के घर भी आग की चपेट में आ गए थे।