{"_id":"5d817a808ebc3e014a688dab","slug":"19-years-old-world-famous-panda-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया के मशहूर पांडा की 19 साल की उम्र में मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दुनिया के मशहूर पांडा की 19 साल की उम्र में मौत
Wed, 18 Sep 2019 05:59 AM IST
देव कश्यप
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 18 Sep 2019 05:59 AM IST
विज्ञापन
Chuang Chuang Panda
- फोटो : Twitter
चीन से थाईलैंड लाए गए विशालकाय पुरुष पांडा चुआंग चुआंग की चियांग माई चिड़ियाघर में मंगलवार को 19 साल की उम्र में मौत हो गई। चुआंग चुआंग को अक्तूबर 2003 में चीन से थाईलैंड लाया गया था।
विज्ञापन
यहां उसे मादा पांडा लिन हुई के साथ वातानुकूलित बाड़े में रखा गया था। 2009 में लिन हुई ने गर्भधारण किया, जिसके बाद थाईलैंड में भी पांडा की संख्या बढ़ पाई।
विज्ञापन
चुआंग चुआंग मादा पांडा को गर्भधारण कराने के लिए दुनियाभर में जाना-माना नाम है। चुआंग चुआंग को 2023 में फिर से चीन ले जाने की योजना थी। चुआंग चुआंग की मौत के बाद लोगों ने ट्विटर पर इसका दुख जताया।
विज्ञापन