{"_id":"63749e7a261f8866ad74190e","slug":"19-year-old-shumaila-marries-70-year-old-liaquat-in-pakistan-says-personal-dignity-and-honor-are-above-age","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: 70 साल के लियाकत को दिल दे बैठीं 19 साल की शमाइला, निकाह के बाद सुनाई अपनी लव स्टोरी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: 70 साल के लियाकत को दिल दे बैठीं 19 साल की शमाइला, निकाह के बाद सुनाई अपनी लव स्टोरी
Wed, 16 Nov 2022 02:15 PM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 16 Nov 2022 02:15 PM IST
सार
यूट्यूबर सैयद बासित से बात करते हुए लियाकत और शमाइला ने बताया है कि आखिर दोनों के बीच कैसे प्यार हुआ। दोनों कहां मिले और किस तरह से निकाह किया?
विज्ञापन
19 साल की
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पड़ोसी देश पाकिस्तान से एक अनोखा निकाह का मामला फिर से सामने आया है जहां 19 साल की शमाइला ने 70 साल के लियाकत से निकाह कर लिया। YouTuber सैयद बासित अली ने दोनों की प्रेम कहानियों को YouTube पर साझा किया है। सैयद बासित से बात करते हुए लियाकत और शमाइला ने बताया है कि आखिर दोनों के बीच कैसे प्यार हुआ? दोनों कहां मिले और किस तरह से निकाह रचाया?
विज्ञापन
शमाइला ने बताई अपनी लव स्टोरी
शमाइला ने अपनी लव स्टोरी बताते हुए कहा कि दोनों सैर के दौरान एक दूसरे से मिले। एक दिन जब वह सैर कर रही थी तब 70 साल के लियाकत उसके पीछे गाना गुनगुना रहे थे। फिर क्या था मैं उनके गाने पर फिदा हो गई। गाना सुनत-सुनते मैं लियाकत जी पर फिदा हो गई। फिर हमलोग एक दूसरे से रोजाना मिलने लगे। फिर दोनों ने एक दिन निकाह का बड़ा फैसला ले लिया।
विज्ञापन
उम्र के फासले को लेकर शमाइला ने दिया जवाब
शमाइला ने कहा कि प्यार में उम्र नहीं देखते। यह बस हो जाता है। इसमें जात-पात, ऊंच और नीच कुछ मायने नहीं रखता है, तो ऐसे में मुझे भी मोहब्बत के इस मर्ज ने जकड़ लिया। यह पूछे जाने पर कि क्या उनके माता-पिता को निकाह पर कोई आपत्ति है तो शमाइला ने कहा कि मेरे माता-पिता ने कुछ समय के लिए आपत्ति जताई लेकिन हम उन्हें समझाने में सफल रहे। शमाइला ने कहा कि निकाह में किसी और चीज से पहले व्यक्तिगत गरिमा और सम्मान पर विचार किया जाना चाहिए। शमाइला ने कहा कि एक बुरे रिश्ते में पड़ने के बजाय, एक अच्छे व्यक्ति से निकाह करना चाहिए। किसी को उम्र का अंतर नहीं देखना चाहिए और व्यक्तिगत गरिमा या सम्मान को सबसे ऊपर रखना चाहिए। यह उनका जीवन है वे इसे अपने तरीके से जी सकते हैं।
विज्ञापन
जब रोमांस की बात आती है तो उम्र कोई मायने नहीं रखती: लियाकत
लियाकत ने कहा कि वह 70 साल के होने के बावजूद दिल से बहुत छोटे हैं। उन्होंने कहा कि जब रोमांस की बात आती है तो उम्र कोई मायने नहीं रखती है। 70 वर्षीय ने कहा कि वह अपनी पत्नी के खाना बनाने से इतने खुश हैं कि उन्होंने रेस्तरां में खाना छोड़ दिया है। लियाकत से जब पूछा गया कि क्या बड़ी उम्र के अंतर वाले लोगों को शादी करनी चाहिए या नहीं, तो लियाकत ने कहा कि किसी के बूढ़े या जवान होने का कोई सवाल ही नहीं है। कानूनी तौर पर जिस किसी को भी शादी करने की अनुमति है, वह शादी कर सकता है।