फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   18 year old boy will be the first passenger on Blue Origin space flight

अंतरिक्ष में उड़ान: 18 साल का लड़का होगा ब्लू ऑरिजिन की स्पेस फ्लाइट का पहला यात्री

Fri, 16 Jul 2021 02:49 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, केप कैनवरल।
एजेंसी, केप कैनवरल। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 16 Jul 2021 02:49 AM IST
सार

ब्लू ऑरिजिन ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि 2.8 करोड़ डॉलर की नीलामी के विजेता के बजाय जैफ बेजोस के साथ आगामी मंगलवार को 18 वर्षीय ओलिवर डाएमन उड़ान भरेंगे।

विज्ञापन
18 year old boy will be the first passenger on Blue Origin space flight
अमेजन के संस्थापक जैफ बेजोस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेजन के संस्थापक जैफ बेजोस की स्पेस कंपनी ब्लू ऑरिजिन की पहली यात्री उड़ान में उनके साथ पहले यात्री के तौर पर एक 18 साल का लड़का अंतरिक्ष में जाएगा।

विज्ञापन


इस फ्लाइट में उड़ान भरने के साथ ही यह लड़का दुनिया का सबसे कम उम्र का अंतरिक्ष यात्री होने का रिकॉर्ड बना लेगा। इससे पहले सबसे कम उम्र के अंतरिक्ष यात्री का रिकॉर्ड विघटित हो चुके सोवियत संघ के जी. तितोव के नाम पर था, जिसने अपने ही देश के दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री यूरी गागरिन के चार महीने बाद 25 साल की उम्र में पृथ्वी की कक्षा में उड़ान भरी थी। 
विज्ञापन


ब्लू ऑरिजिन ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि 2.8 करोड़ डॉलर की नीलामी के विजेता के बजाय जैफ बेजोस के साथ आगामी मंगलवार को 18 वर्षीय ओलिवर डाएमन उड़ान भरेंगे। कंपनी ने कहा कि नीदरलैंड निवासी डाएमन नीलामी में उपविजेता थे और अब वह अंतरिक्ष में जाने के लिए टिकट का भुगतान करने वाले पहले यात्री बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया कि डाएमन कितना पैसा चुकाने वाले हैं। डाएमन ने एक डच ब्रॉडकास्टर की तरफ से पोस्ट किए गए वीडियो में कहा, मैं जीरो-जी और दुनिया को ऊपर से देखने के अनुभव के बारे में सोचकर बेहद उत्साहित हो रहा हूं।


ब्लू ऑरिजिन के मुताबिक, एक निजी इक्विटी फर्म के सीईओ जोस डाएमन के बेटे ओलिवर डाएमन पिछले साल हाईस्कूल करने के बाद पायलट की ट्रेनिंग ले चुके हैं। वह और उनके पिता अमेरिका में अंतरिक्ष में जाने का प्रशिक्षण भी पूरा कर चुके हैं।

ब्लू ऑरिजिन के मुताबिक, 10 मिनट की इस उड़ान में बेजोस और डाएमन के अलावा दो अन्य यात्री भी होंगे। ये यात्री बेजोस के भाई मार्क और 1960 के दशक में नासा के मर्क्यूरी-7 अंतरिक्ष यान के लिए चुनी गई 13 पायलटों में से एक वॉली फंक रहेंगी। फंक को नासा ने बाद में महिला होने के चलते इस अभियान से अलग कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed