फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   18 Chinese warplanes infiltrated Taiwan airspace read important news

रिपोर्ट: ताइवान के वायु क्षेत्र में चीन के 18 जंगी विमानों ने की घुसपैठ, पढ़ें देश-दुनिया खास खबरें

Sun, 08 May 2022 04:35 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, ताइपे।
एजेंसी, ताइपे। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 08 May 2022 04:35 AM IST
सार

राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इन विमानों में छह जे-11 लड़ाकू जेट, छह जे-16 लड़ाकू जेट, दो शीआन एच -6 बमवर्षक, दो केजे -500 हवाई पूर्व चेतावनी और नियंत्रण विमान, एक शानक्सी वाई-8 विमान शामिल थे।

विज्ञापन
18 Chinese warplanes infiltrated Taiwan airspace read important news
रूसी हैलिकॉप्टर - फोटो : ani

विस्तार

ताइवान ने कहा है कि चीन के 18 सैन्य विमानों ने उसके वायु रक्षा क्षेत्र (एडीआईजेड) में प्रवेश किया है। इसे साल की दूसरी सबसे बड़ी घुसपैठ बताया जा रहा है। बमवर्षक विमानों ने ताइवानी क्षेत्र के दक्षिण-पश्चिम व दक्षिण-पूर्व से एक साथ उड़ान भरी जबकि अन्य जेट दक्षिण-पश्चिम से आए।

विज्ञापन


राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इन विमानों में छह जे-11 लड़ाकू जेट, छह जे-16 लड़ाकू जेट, दो शीआन एच -6 बमवर्षक, दो केजे -500 हवाई पूर्व चेतावनी और नियंत्रण विमान, एक शानक्सी वाई-8 विमान शामिल थे। ताइवान समाचार की रिपोर्ट में बताया गया कि पनडुब्बी रोधी युद्धक विमान और एक शानक्सी वाई-8 इलेक्ट्रॉनिक युद्धक विमान भी शामिल था। इनसे निपटने के लिए ताइवान की वायुसेना ने विमान भेजे, रेडियो चेतावनी दी व चीनी विमानों को ट्रैक करने के लिए वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली तैनात की। बता दें कि ताइवान पर चीन अपनी संप्रभुता का दावा करता है।
विज्ञापन


फ्रांस : इमैनुअल मैक्रों बोले, इस बार पहले से अलग होंगी नीतियां
मुश्किल से किसी को दूसरा मौका देने वाले फ्रांस में इमैनुअल मैकों (44) ने शनिवार को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए एलिसी पैलेस में राष्ट्रपति पद की शपथ ली। कारोबार समर्थक नीतियों और सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने के प्रस्ताव के तीखे विरोध के बावजूद मैकों ने दूसरे दौर में 58.5 प्रतिशत वोट लेकर मेरीन ली पेन को पराजित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


संक्षिप्त भाषण में मैकों ने दुनिया और फ्रांस के सामने मौजूद अभूतपूर्व चुनौतियों के मद्देनजर नई नीतियों की जरूरत बताते हुए कहा, उनका दूसरा कार्यकाल पहले के मुकाबले अलग होगा। हमें लीक पर चलने के बजाय नई नीतियां अपनानी होंगी। उन्होंने सम्मान और सोच-विचार के साथ काम करने का वादा किया। उन्होंने रूस के यूक्रेन पर आक्रमण से उपजी चुनौती और दुनिया में पर्यावरण चिंता पर जोर डाला। पूर्व राष्ट्रपति फ्रांकोइस होलैंड, निकोलस सरकोजी, पूर्व प्रधानमंत्री एडुअर्ड फिलिप समेत कार्यक्रम में करीब 500 लोग मौजूद थे। एजेंसी

पाक का गेहूं उत्पादन करीब 30 लाख टन घटेगा
गंभीर आर्थिक संकट की चपेट में आए पाकिस्तान को एक और झटका लगने वाला है। देश में गेहूं का उत्पादन इस साल लक्ष्य से करीब 30 लाख टन कम होने का अनुमान है। इस पर पीएम शहबाज शरीफ को बता दिया गया है और अब सरकार कठिन समय के लिए खुद को तैयार कर रही है।

डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि 288.9 करोड़ टन के लक्ष्य के मुकाबले गेहूं का उत्पादन 261.73 करोड़ टन ही होने का अनुमान है। इस कमी का कारण गेहूं की खेती के तहत क्षेत्र की कमी, पानी और उर्वरक की कमी तथा समर्थन मूल्य की घोषणा में देरी होना है। 

अन्य मुद्दों में देश के भीतर तेल की कीमतों में लगातार जारी वृद्धि के चलते जनता पहले ही हताश है। देश में गेहूं के उत्पादन में इस साल दो फीसदी की कमी आई है। हालात से निपटने के लिए प्रधानमंत्री ने एक बैठक में अधिकारियों को एक रणनीति तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

आंध्र-ओडिशा के तटों से अगले सप्ताह टकरा सकता है तूफान
आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तट से अगले हफ्ते चक्रवाती तूफान टकरा सकता है। दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके तूफान में तब्दील होने की आशंका है। इस दौरान 80-90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। रविवार शाम तक इसके तूफान का रूप लेने की संभावना है। आपदा सेवाओं, नौसेना और तटरक्षक बल को अलर्ट पर रखा है। सभी दमकलकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। 

किशोरों की अवैध हिरासत पर मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस
चार किशोरों को अवैध रूप से पुलिस हिरासत में रखने पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मध्य प्रदेश सरकार और डीजीपी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। टीकमगढ़ जिले में चोरी के संदेह में पुलिस ने चार किशोरों को पकड़ा। किशोरों को पुलिस हिरासत में जंजीर से भी बांधा गया। आयोग ने चार सप्ताह में जवाब मांगा है। 

प्रख्यात बांग्ला उद्घोषक और वक्ता पार्थ घोष नहीं रहे  
कोलकाता। बांग्ला के मशहूर वक्ता व उद्घोषक पार्थ घोष (83) का शनिवार को हावड़ा के अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। परिवार में बस उनका एक बेटा है। उनकी पत्नी एवं साथी वक्ता गौरी घोष ने पिछले साल 26 अगस्त को निधन हो गया था। पार्थ घोष के निधन पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक जताया। 

राष्ट्रपति 15 से 21 मई तक दो कैरिबियाई देशों की करेंगे यात्रा  
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 15 मई से दो कैरिबियाई देशों-जमैका और सेंट विंसेंट एंड ग्रेनेडाइन्स (एसवीजी) के एक सप्ताह के दौरे पर रहेंगे। यह किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की   इन देशों की पहली यात्रा है। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि यह यात्रा कैरिबियाई क्षेत्र के देशों के साथ भारत के उच्चस्तरीय जुड़ाव की निरंतरता को दर्शाती है।

मिस्र : आतंकी हमले में 11 सैनिकों की मौत, 5 घायल
सिनाई प्रायद्वीप के अशांत उत्तरी भाग में हुए आतंकी हमले में एक अधिकारी समेत सेना के 11 जवानों का मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। सेना ने बताया कि सुएज कैनाल के पूरब में स्थित वाटर पंपिंग स्टेशन पर आतंकियों ने शनिवार को हमला किया। हमले के स्थान की सटीक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन बताया कि सेना की आतंकियों से मुठभेड़ चल रही है। अभी किसी भी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। मिस्र की सेना पर हाल के सालों में यह सबसे घातक आतंकी हमला है। पिछले सप्ताह उत्तरी सिनाई के बीर अल-अब्द में संदिग्ध आतंकियों ने एक गैस पाइपलाइन में आग लगी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed