{"_id":"64ceb17c9f5fdac47e09d8a7","slug":"17-people-killed-in-landslide-in-hilly-resort-area-of-georgia-latest-world-news-in-hindi-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"World News: जॉर्जिया में हुए भूस्खलन में अबतक 17 की मौत, नाव पलटने से बांग्लादेश में आठ लोगों की गई जान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
World News: जॉर्जिया में हुए भूस्खलन में अबतक 17 की मौत, नाव पलटने से बांग्लादेश में आठ लोगों की गई जान
Sun, 06 Aug 2023 02:00 AM IST
जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्बिलिसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्बिलिसी
Published by: जलज मिश्रा
Updated Sun, 06 Aug 2023 02:00 AM IST
सार
विदेशी मीडिया के अनुसार, गुरुवार को जॉर्जिया की राजधानी त्बिलिसी से लगभग 140 किमी दूर शोवी इलाके में भूस्खलन हुआ था। शोवी इलाका अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है। इन क्षेत्रों में कॉटेज और छोटे होटल हैं।
विज्ञापन
World News
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
जॉर्जिया के पहाड़ों में स्थित रिसॉर्ट क्षेत्र में हुए भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। हादसे के तीसरे दिन भी खोज-बचाव अभियान जारी है। अधिकारियों ने बताया कि अबतक 17 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विदेशी मीडिया के अनुसार, गुरुवार को जॉर्जिया की राजधानी त्बिलिसी से लगभग 140 किमी दूर शोवी इलाके में भूस्खलन हुआ था। शोवी इलाका अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है। इन क्षेत्रों में कॉटेज और छोटे होटल हैं। जॉर्जिया के आपातकालीन प्रबंधन सेवा प्रमुख तेमुर मगेब्रिशविली ने तीन दिन बाद शनिवार को कहा कि 17 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। 18 लोग अब भी लापता हैं। अधिकारी का कहना है कि 17 मृतकों में से केवल सात लोगों की ही पहचान हो सकी है। डीएनए के माध्यम से अन्य लोगों की पहचान की जाएगी। बता दें, भूस्खलन का कारण भारी बारिश था।
विज्ञापन
बांग्लादेश में नाव पलटने से आठ की मौत, कई लापता
बांग्लादेश के मुंशीगंज में शनिवार को पद्मा नदी की एक सहायक नदी में टक्कर के बाद 46 लोगों को ले जा रही एक नाव पलटने से आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लापता हो गए। बांग्लादेश स्थित द डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, घटना रात करीब 8:30 बजे हुई, जब सुचानी बाजार के पास रेत से लदा एक जहाज नाव से टकरा गया। राहत एवं बचाव कार्य के लिए पुलिस और अग्निशमन सेवाएं मौके पर पहुंच गई हैं। ढाका से एक गोताखोर टीम भेजी गई है।
विज्ञापन