{"_id":"6325ad5e34a25234745d52c1","slug":"17-killed-in-last-24-hours-due-to-heavy-rain-in-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nepal Rain: नेपाल में भारी बारिश ने बरपाया कहर, पिछले 24 घंटों में 17 लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Nepal Rain: नेपाल में भारी बारिश ने बरपाया कहर, पिछले 24 घंटों में 17 लोगों की मौत
Sat, 17 Sep 2022 04:50 PM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, काठमांडु
पीटीआई, काठमांडु
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 17 Sep 2022 04:50 PM IST
सार
एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के कारण आई बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित सुदुरपशिम प्रांत के अछाम जिले के अलग-अलग हिस्सों में भूस्खलन हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनियाभर के कई देश भारी बारिश और बाढ़ से जूझ रहे हैं। पश्चिमी नेपाल में भी भारी बारिश ने जमकर कहर बरपाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पश्चिमी नेपाल में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में करीब 17 लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के कारण आई बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित सुदुरपशिम प्रांत के अछाम जिले के अलग-अलग हिस्सों में भूस्खलन हुआ है।
विज्ञापन
अछाम जिले के मुख्य जिला अधिकारी दीपेश रिजाल ने बताया कि जिले में भूस्खलन में करीब 17 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, अछाम जिला काठमांडू शहर से लगभग 450 किमी (281 मील) पश्चिम में है। घटनाओं में घायल हुए ग्यारह लोगों को इलाज के लिए सुरखेत जिले में ले जाया गया। अधिकारी के मुताबिक, भूस्खलन में तीन लोग लापता हो गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नेपाल पुलिस के जवानों को तैनात कर दिया गया है और लापता लोगों की तलाश के लिए बचाव कार्य जारी है। अधिकारी ने कहा कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है, उन्होंने कहा कि प्रांत के सात जिलों को जोड़ने वाला भीमदत्त राजमार्ग भी आपदा के कारण बाधित हो गया।
घटनाओं के कारण अछाम जिले में संचार सेवा भी प्रभावित हुई है। नेपाल के पहाड़ी इलाकों में अक्सर बाढ़ और भूस्खलन होता है, खासकर जून और सितंबर के बीच।