फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   17 Indian UN peacekeepers honored for serving in South Sudan

दक्षिणी सूडान में सेवा देने के लिए 17 भारतीय संयुक्त राष्ट्र शांतिदूतों को किया गया सम्मानित

Thu, 12 Sep 2019 02:42 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 12 Sep 2019 02:42 PM IST
विज्ञापन
17 Indian UN peacekeepers honored for serving in South Sudan
भारतीय शांतिरक्षक

संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन के तहत दक्षिणी सूडान में तैनात भारत के 17 शांतिदूतों को सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन


भारतीय पुलिस अधिकारियों ने संयुक्त राष्ट्र और दक्षिणी सूडान के लोगों की करीब एक साल तक सेवा की। यहां उनकी ड्यूटी में विस्थापित नागरिकों की सुरक्षा करना, समुदाय स्तर पर व्यवस्था बनाना और स्थानीय पुलिस के कौशलों का विकास करना शामिल था।

दक्षिणी सूडान के संयुक्त राष्ट्र मिशन ने मंगलवार को ट्वीट किया कि 17 भारतीय शांति दूतों को दक्षिणी सूडान में संयुक्त राष्ट्र पुलिस अधिकारियों के रूप में दी गई सेवा के लिए मेडल से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


दक्षिणी सूडान में भारतीय राजदूत एस डी मूर्ति ने कहा कि हम यहां इस देश में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए हैं।

संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में भारत दुनिया का सबसे बड़ा सैन्य योगदान करने वाले देशों में से एक है। मार्च 2019 तक, भारत यूएनएमआईएसएस में दूसरा सबसे बड़ा सैनिक योगदान देने वाले देश है, भारत के 2,337 सैनिक शांति सेना के तौर पर तैनात हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलाई में भारतीय सेना के अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल शैलेश सदाशिव तिनिकर ने संयुक्त राष्ट्र मिशन में कमांडर के तौर पर दक्षिण सूडान में पदभार संभाला, जिसमें लगभग 15,000 सैनिक थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed