{"_id":"60bf63a98ebc3ee48f4b9743","slug":"17-died-when-a-van-fell-into-sindhu-river-in-khyber-pakhtunkhwa-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में हादसा: नदी में वैन गिरने से 17 लोगों की मौत, 16 मृतक एक ही परिवार के","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान में हादसा: नदी में वैन गिरने से 17 लोगों की मौत, 16 मृतक एक ही परिवार के
Tue, 08 Jun 2021 06:03 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 08 Jun 2021 06:03 PM IST
सार
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 16 लोगों समेत कुल 17 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पाकिस्तान के पर्वतीय खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में यात्रियों को लेकर जा रही एक वैन नदी में जा गिरी जिससे 17 यात्रियों की मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के 16 सदस्य शामिल हैं। ‘डॉन’ अखबार की खबर में मंगलवार को यह जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि वैन चिलास शहर से रावलपिंडी जा रही थी। लेकिन कोहिस्तान जिले के पानिबा इलाके में एक घुमावदार मोड़ पर चालक नियंत्रण खो बैठा जिससे यह वैन सिंधु नदी में जा गिरी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि यह निजी वैन एक परिवार ने किराये पर ली थी। इसमें चालक सहित 17 लोग थे। नदी में गिरने के बाद वैन डूब गई और हादसे में 17 लोग मारे गए। खबर के अनुसार, दासू-कोहिस्तान नियंत्रण कक्ष के अधिकारियों ने बताया कि वैन में एक चालक के अलावा महिलाओं और बच्चों सहित एक ही परिवार के 16 सदस्य सवार थे। इस दर्दनाक हादसे में वैन चालक की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, बचाव दल ने लापता यात्रियों को खोजने का प्रयास किया लेकिन लगातार बारिश और नदी गहरी होने की वजह से वे नाकाम रहे। स्थानीय स्वयंसेवियों के साथ पेशेवर गोताखोरों को बचाव अभियान के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन