फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   16 Soldiers Injured In Plane Crash In Siberia: Russian Defence Ministry

साइबेरिया में हुए प्लेन क्रैश में 16 सैनिक घायल, रूस के रक्षा मंत्रालय ने की पुष्टि

Mon, 19 Dec 2016 02:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 19 Dec 2016 02:45 PM IST
विज्ञापन
16 Soldiers Injured In Plane Crash In Siberia: Russian Defence Ministry
रूस का प्लेन क्रैश - फोटो : Twitter
रूस के सैनिकों को लेकर जा रहा एक विमान सोमवार को साइबेरिया में क्रैश हो गया। रूस की समाचार एजेंसी के मुताबिक रक्षा मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है। 
विज्ञापन


मास्को के समयानुसार इल्युशिन-18 विमान 32 यात्रियों और सात सदस्यों के साथ सुबह 4.45 बजे पूर्वी साइबेरियन इलाके के साखा में आपात स्थिति में उतरा। 

आरआईए नोवोस्ति एजेंसी के मुताबिक इस स्थिति में विमान में सवार सभी लोग बच गए, लेकिन 16 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक विमान में सवार लोगों में से 20 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


हालांकि अभी यह तय नहीं हो पाया है कि विमान रूस की सेना का था या नहीं?

रूस के रक्षा मंत्रालय के एक सूत्र के मुताबिक प्लेन ने कोई सिग्नल नहीं दिया। इसके साथ ही मौसम खराब होने की वजह से फ्लाइट को मुश्किल परिस्थितियों में उतारना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे की जगह पर तीन एमआई-8 हेलिकॉप्टर को राहत और बचाव के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed