फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   death toll risen to 113 in attacks in central Nigerian state of Plateau

Nigeria: मध्य नाइजीरिया में भीषण हिंसा, हमलों में अब तक 113 लोगों की मौत

Tue, 26 Dec 2023 12:54 AM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबुजा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अबुजा Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 26 Dec 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
death toll risen to 113 in attacks in central Nigerian state of Plateau
नाइजीरिया का झंडा - फोटो : social media

अफ्रीकी देश नाइजीरिया के मध्य राज्य प्लैटो में शनिवार और रविवार को हुए हिंसक हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 113 हो गई है। बता दें, मध्य नाइजीरिया में चरवाहों और किसानों के बीच अक्सर झड़पें होती हैं। मई के बाद पहली बार इतनी भीषण हिंसा देखने को मिली है। उस समय किसान-चरवाहों के हमलों में 100 से अधिक लोग मारे गए थे। 

विज्ञापन


इससे पहले, रविवार को नाइजीरियाई सेना के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में कहा था कि ताजा हमलों में 16 लोग मारे गए हैं। प्लैटो राज्य के एक वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार ने कहा कि शनिवार और रविवार को हुए हमलों में 113 लोग मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि सुनियोजित तरीके से हमले किए गए। लुटेरों ने कम से कम 20 विभिन्न समुदायों पर हमला किया गया। हमने उन समुदायों के 113 शव बरामद किए हैं।  साथ ही 300 से अधिक घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने इस बात की जानकारी नहीं दी कि हमलों के लिए कौन जिम्मेदार है। राज्य के पुलिस के प्रवक्ता की ओर से अभी कोई टिप्पणी नहीं आई है। प्लैटो राज्य में कई जातीय और धार्मिक समुदाय के लोग रहते हैं। इसे नाइजीरिया के मध्य बेल्ट के रूप में जाना जाता है, यहां हाल से वर्षों में सांप्रदायिक संघर्ष में सैकड़ों लोगों की जान गई है। इसे अक्सर मुस्लिम चरवाहों और ईसाई किसानों के बीच जातीय-धार्मिक संघर्ष बताया जाता है। लेकिन जलवायु परिवर्तन और बढ़ती कृषि भी इसके प्रमुख कारक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed